फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: One crore stolen from bullion trader's house in Mahoba

यूपी: महोबा में सराफा व्यापारी के घर एक करोड़ की चोरी, एक किलो से अधिक सोना, ढाई किलो चांदी ले गए चोर

Thu, 24 Jun 2021 07:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 24 Jun 2021 07:55 PM IST
सार

एएसपी और सीओ महोबा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर एक करोड़ की चोरी के खुलासे के लिए टीमें गठित की हैं।

विज्ञापन
UP: One crore stolen from bullion trader's house in Mahoba
मौके पर जांच करती पुलिस और सराफा कारोबारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा के कुलपहाड़ में कोतवाली से चंद कदम दूर बुधवार की रात चोरों ने सराफा व्यापारी के आवास में चोरी की। मकान का ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने लॉकर में रखे पांच लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। पीड़ित व्यापारी ने करीब एक करोड़ रुपये की चोरी होने की कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


एएसपी और सीओ महोबा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरी के खुलासे के लिए टीमें गठित की हैं। कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला हटवारा निवासी राजू सोनी की मुख्य बाजार में चंद्रा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। प्रतिदिन दुकान बंद करने के बाद वह आभूषण घर ले आते थे। बुधवार की सुबह राजू की पत्नी की अचानक हालत बिगड़ गई। उनका इलाज कराने के लिए वह मकान पर ताला लगाकर झांसी चले गए। गुरुवार की सुबह वापस घर लौटने पर घर का दरवाजा खुला मिला।
विज्ञापन


अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी और लॉकर टूटे मिले। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अपर एसपी आरके गौतम, सीओ रामप्रवेेश राय कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। पीड़ित ने बताया था कि पत्नी की तबियत खराब होने पर वह झांसी इलाज को गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रात हो जाने के चलते वह मऊरानीपुर स्थित ससुराल में रुक गए। सुबह पत्नी को ससुराल में छोड़कर घर वापस लौटने पर घटना की जानकारी हुई। बताया कि लॉकर में रखे पांच लाख रुपये, एक किलो से अधिक सोने के आभूषण और ढाई किलो चांदी के जेवर और अन्य सामान चोर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब एक करोड़ है।

बताया कि घर में उसके परिवार के अलावा ग्राहकों और दुकान का सोना रखा था। जिसकी सूची वह बाद में पुलिस को सौंपेंगे। उधर एसपी सुधा सिंह का कहना है कि कस्बा कुलपहाड़ में सराफा व्यापारी के घर से चोरी होने की घटना सामने आई है। अफसरों को मौके पर भेजा गया। खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस के साथ फील्ड यूनिट व सर्विलांस टीम को लगाया गया है। जल्द ही घटना का अनावरण कराया जाएगा।

चोरी की बड़ी वारदात से व्यापारियों में आक्रोश
महोबा में सराफा व्यापारी के आवास से करीब एक करोड़ की चोरी की घटना से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही तमाम व्यापारी पीड़ित के आवास पहुंचे। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष चतुर्वेदी, महामंत्री सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, तहसील अध्यक्ष रामराजा सोनी, रामकुमार सोनी, हिमांशु मणि, बृजेंद्र द्विवेदी, कल्पित अग्रवाल समेत तमाम व्यापारियों में घटना को लेकर आक्रोश दिखा।

पीड़ित का आवास थाने से चंद कदम की दूरी पर होने के बाद भी घटना होने से पुलिस की मुस्तैदी पर सवालिया निशान लग रहे हैं। व्यापारियों का आरोप है कि एक वर्ष के अंदर छह से अधिक चोरी की घटनाएं हुईं हैं। आजतक एक भी घटना का खुलासा नहीं हुआ है। उन्होंने जल्द घटनाओं का खुलासा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed