{"_id":"5f9eb05fc7c7cb3bd40608fe","slug":"up-on-the-day-of-retirement-daroga-was-rotated-in-the-village-sitting-in-the-chair-received-the-bottles-of-liquor-in-the-gift","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दारोगा को रिटायरमेंट के दिन कुर्सी पर बैठा गांव में घुमाया, गिफ्ट में मिलीं शराब की बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दारोगा को रिटायरमेंट के दिन कुर्सी पर बैठा गांव में घुमाया, गिफ्ट में मिलीं शराब की बोतलें
Sun, 01 Nov 2020 06:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 01 Nov 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
दरोगा के विदाई समारोह की झलकियां
- फोटो : amar ujala
कानपुर देहात के रूरा थाने में तैनात एक दारोगा के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को अनोखी विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि दरोगा को कुर्सी पर बैठाकर थाने से बस्ती तक भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिह्न व शाॅल के साथ ही शराब की बोतलें भी दी गईं। दारोगा रामकिशोर कानपुर देहात के रूरा थाने में तैनात थे।
विज्ञापन
शनिवार को उनके सेवानिवृत होने पर थाने में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष विद्यासागर सिंह, एसआई जितेंद्र त्रिपाठी, हेड मुहर्रिर होती लाल के साथ ही ग्रामीण व कस्बे के लोग शामिल हुए। सेवानिवृत्त दारोगा को उनके चाहने वालों ने कुर्सी पर बैठाकर थाने से बस्ती में घुमाया। ढोल-नगाड़ों के साथ लोगों ने जगह-जगह माला पहनाकर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन
इस दौरान हुडदंग करने वाले दरोगा समर्थकों ने सोशल डिस्टेंसिंग को तार-तार कर दिया गया। इतना ही नहीं दरोगा को शराब की बोतलें भी भेंट की गई। इसका वीडियो वायरल होने केे बाद एसपी ने प्रकरण की जांच शुरू कराई है। रूरा थाने में एक साल से तैनात दरोगा राम किशोर के सेवा निवृत्त होने पर शनिवार को थाना परिसर में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह खत्म होने के बाद कुछ पुलिस कर्मियों व बनीपारा क्षेत्र के उनके खास लोगों ने एकत्र होकर दरोगा को फूल माला पहनाने के साथ ही कुर्सी पर बिठकर बैंड बाजे के साथ थाना परिसर में जुलूस निकालकर पुलिस कर्मी व दरोगा के समर्थक तथा थाने में प्रतिदिन बैठक लगाने वाले उनको थाना ग्रांउड के उत्तरी छोर पर बने आवास तक ले गए।
इस दौरान भीड़ जुटाकर सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देश को तार-तार करने के साथ ही सेवा निवृत्त दरोगा को पुलिस कर्मियों व बनीपारा से आए लोगों ने शराब की बोतलें भी भेंट की। इतना ही नहीं दरोगा ने बाकायदे शराब की बोतल के साथ फोटो भी खिंचवाई।