{"_id":"64533bd14ddcc02a530298d5","slug":"up-nikay-chunav-independent-candidates-sit-on-dharna-in-hardoi-sector-magistrate-warns-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav: हरदोई में निर्दलीय प्रत्याशी धरने पर बैठे, सेक्टर मजिस्ट्रेट ने दी चेतावनी, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav: हरदोई में निर्दलीय प्रत्याशी धरने पर बैठे, सेक्टर मजिस्ट्रेट ने दी चेतावनी, जानें पूरा मामला
Thu, 04 May 2023 10:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 04 May 2023 10:30 AM IST
सार
Hardoi News: माधौगंज में निर्दलीय प्रत्याशी मतदाताओं पर अपने पक्ष में वोट डालने का दबाव बना रहे थे। इस पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने वोटर पर दबाव न बनाने की चेतावनी दी। इस पर निर्दलीय प्रत्याशी कैंपस में ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
धरने पर बैठे निर्दलीय प्रत्याशी अनुराग मिश्र व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के माधौगंज में भाजपा के निष्कासित और निर्दलीय प्रत्याशी अनुराग मिश्रा धरने पर बैठ गए। सेक्टर मजिस्ट्रेट के कैंपस से बाहर किए जाने को लेकर उन्होंने धरना शुरू कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि निर्दलीय प्रत्याशी वोट डालने वालों पर अपने पक्ष में वोट करने के लिए बूथ पर दबाव बना रहे थे। इसको लेकर वहां मौजूद सेक्टर मजिस्ट्रेट ने निर्दलीय प्रत्याशी को वोटर पर दबाव न बनाने की चेतावनी दी। इसको लेकर अनुराग मिश्रा ने कैंपस में ही धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि कुछ देर बाद अनुराग मिश्रा ने धरना समाप्त कर अपने साथियों को बाहर भेज दिया। बता दें कि सेक्टर मजिस्ट्रेट निर्दलीय प्रत्याशी अनुराग मिश्रा के पहुंचे। उनसे बात करने के बाद समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। हालांकि इस दौरान परिसर में गहमागहमी बनी रही।
विज्ञापन