{"_id":"643a51ddae1a4d98d203a843","slug":"up-nikay-chunav-2023-police-will-monitor-the-election-process-through-850-cameras-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम चुनाव: 850 कैमरों के जरिये चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेगी पुलिस, ICCC से अलग से बनेगा कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम चुनाव: 850 कैमरों के जरिये चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेगी पुलिस, ICCC से अलग से बनेगा कंट्रोल रूम
Sat, 15 Apr 2023 12:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
17 अप्रैल से शुरू हो रहे नगर निगम चुनाव की नामांकन से लेकर मतगणना तक की हर गतिविधि की निगरानी के लिए कानपुर पुलिस 850 कैमरे लगाएगी। तीसरी आंख के जरिये मतदान और मतगणना तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस नजर रहेगी। इनमें 125 इंटरनेट प्रोटोकॉल आईपी और पैन, टिल्ट, जूम पीटीजेड कैमरे नगर निगम मुख्यालय और तहसील कार्यालयों में होने वाली नामांकन और फिर स्क्रूटनी प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था पर नजर रखने के लिए लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इन कैमरों में दर्ज होने वाली हर गतिविधि को पुलिस कमिश्नर और जेसीपी से भी साझा किया जाएगा ताकि वह किसी भी समय अपने मोबाइल फोन पर भी इन कैमरों का फीड देख सके। नामांकन और स्क्रूटनी बाद प्रचार, मतदान और मतगणना की निगरानी के लिए बाकी जगह कैमरे लगाए जाएंगे। नगर निगम में ही एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा जहां पुलिस कर्मी इन कैमरों के जरिये हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
आईसीसीसी से अलग होगा कंट्रोल रूम
ये कैमरे स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बने कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के सीसीटीवी नेटवर्क के अतिरिक्त लगाए जा रहे हैं। चूंकि इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से जिन कैमरों के जरिये शहर निगरानी की जाती है उनमें कई कैमरे खराब पड़े हुए हैं। ऐसे में चुनावी जोर आजमाइश के दौर में पुलिस ने हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
850 कैमरे लगाए जा रहे हैं ताकि नामांकन से लेकर मतगणना के दौरान केंद्रों पर हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। इससे गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही लोगों को चिह्नित करने में भी आसानी होगी।- आनंद प्रकाश तिवारी, जेसीपी, कानपुर