{"_id":"645fca0408e49469bb0c49ab","slug":"up-nikay-chunav-2023-jalaun-girija-wins-in-orai-neha-wins-in-jalaun-2023-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jalaun Nikay Chunav: उरई में गिरिजा के सिर सजा ताज, जालौन में नेहा जीतीं, नगर पंचायतों में भाजपा का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun Nikay Chunav: उरई में गिरिजा के सिर सजा ताज, जालौन में नेहा जीतीं, नगर पंचायतों में भाजपा का दबदबा
Sat, 13 May 2023 11:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 May 2023 11:08 PM IST
सार
Jalaun UP Nikay Chunav Result 2023: यूपी के जालौन जिले में भाजपा ने 11 सीटों पर जीत हासिल की है। जानिए कहां किसे जीत मिली और किसे हार का सामना करना पड़ा...
विज्ञापन
उरई में जीत का जश्न मनाते समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौन जिले में नगर निकाय चुनाव में जिले में भाजपा ने अपना परचम लहराते हुए 11 में से सात निकायों पर कब्जा जमा लिया है। हालांकि जिला मुख्यालय पर उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है। उरई नगर पालिका की कुर्सी पर गिरिजा चौधरी ने दूसरी बार कब्जा जमाया है। इससे पहले वे 2012 में भी जीत चुकीं हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा जालौन नगर पालिका में भाजपा की नेहा मित्तल, कोंच में भाजपा के प्रदीप गुप्ता और कालपी में निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद यादव ने अध्यक्ष की सीट पर कब्जा जमाया है। नगर पंचायत में भाजपा का दबदबा बरकरार रहा। भाजपा ने सात में पांच सीटें अपनी झोली में डाल लीं। दो पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
निकाय चुनाव के लिए जिले में 04 मई को मतदान किया गया था। जिले में 57.98 फीसदी मतदान किया गया था। 13 मई को 1044 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुल गया। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना को लेकर दिन भर गहमागहमी का माहौल रहा। कई जगह दोबारा गिनती को लेकर खींचतान हुई तो कई स्थानों पर दोबारा मतगणना भी कराई गई।
विज्ञापन
उरई नगर पालिका के लिए मतगणना देर रात तक चलती रही। उरई में गिरिजा चौधरी भाजपा की रेखा वर्मा को बड़े अंतर से हराया। उन्होंने 9078 वोटों से जीत हासिल की। जालौन नगर पालिका में भाजपा की नेहा मित्तल ने जीत दर्ज की। उन्होंने सपा की सलमा इकबाल मंसूरी को 2857 वोटों से हराया। कोंच में नगर पालिका अध्यक्ष के मुकाबला काफी रोचक रहा।
यहां पर पांच प्रत्याशियों के बीच में काफी नजदीकी लड़ाई हुई। इसमें भाजपा प्रत्याशी प्रदीप गुप्ता ने भाजपा के ही बागी निर्दलीय प्रत्याशी विज्ञान विशारद सीरोठिया को 143 वोटों से हराया। इसी तरह का नजदीकी मुकाबला कालपी नगर पालिका सीट पर भी रहा। यहां पर निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद यादव ने बसपा दीवान अतीक सिद्दीकी को 229 वोटों से हराया।
नगर पंचायतों में भाजपा ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। माधौगढ़ नगर पंचायत से भाजपा के राघवेंद्र व्यास ने निर्दलीय प्रत्याशी विष्णु प्रताप सिंह लला को 733 वोटों से हरा दिया। कोटरा से भाजपा के सियाशरण व्यास ने शमशुद्दीन राइन को 123 वोटों से हराया। नदीगांव में भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई। यहां मीना देवी ने सपा प्रत्याशी रमा देवी को एकतरफा मुकाबले में 1909 वोटों से हराया।

रामपुरा से भाजपा की गायत्री देवी जीतीं। यहां पर काफी गहमागहमी रही। यहां पर बसपा प्रत्याशी आगे चल रहा था, लेकिन बाद में दोबारा मतों की गिनती होने पर उन्हें 12 मतों से विजयी घोषित किया गया। उन्होंने बसपा प्रत्याशी सूरजपाल दोहरे को हराया। कदौरा से भाजपा की अर्चना शिवहरे 655 वोटों से जीतीं। उन्होंने सपा की परवीन को हराया।
एट से निर्दलीय प्रत्याशी पूनम ने सपा प्रत्याशी पूनम को 1097 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। एट में पहली बार नगर पंचायत के चुनाव हुए हैं। पूनम भाजपा से बगावत करके निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। ऊमरी में भी निर्दलीय प्रत्याशी विजय कुमार सिंह भदौरिया ने जीत हासिल की। उन्होंने सपा के विपेंद्र सिंह उर्फ राजू को 64 मतों से हराया।

नगर पालिका
उरई- गिरिजा चौधरी, बसपा. 9078 वोटों से जीतीं
जालौन- नेता पुनीत मित्तल, भाजपा 2857 मतों से जीतीं
कोंच- प्रदीप गुप्ता, भाजपा 229 मतों से जीते
कालपी- अरविंद यादव, निर्दलीय, 229 मतों से जीते
उरई- गिरिजा चौधरी, बसपा. 9078 वोटों से जीतीं
जालौन- नेता पुनीत मित्तल, भाजपा 2857 मतों से जीतीं
कोंच- प्रदीप गुप्ता, भाजपा 229 मतों से जीते
कालपी- अरविंद यादव, निर्दलीय, 229 मतों से जीते
नगर पंचायत
माधौगढ़- राघवेंद्र व्यास भाजपा-733 वोट से जीते
रामपुरा- गायत्री देवी भाजपा- 12 वोट से जीतीं
कोटरा- सियाशरण व्यास भाजपा- 123 वोटों से जीते
कदौरा- अर्चना शिवहरे भाजपा- 655 वोटों से जीती
नदीगांव- मीना देवी भाजपा-1909 वोटों से विजयी
एट- पूनम निर्दलीय-1097 वोटों से जीतीं
ऊमरी- विजय कुमार सिंह निर्दलीय-64 वोट से जीते