फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   UP Nikay Chunav 2023 Fatehpur, BJP got victory

Fatehpur Nikay Chunav: डबल इंजन की सरकार में डबल हैट्रिक से बीजेपी गदगद

Sun, 14 May 2023 12:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 14 May 2023 12:05 AM IST
सार

Fatehpur UP Nikay Chunav Result 2023: यूपी के फतेहपुर जिले में मतदाताओं ने नगर पंचायत में भाजपा की हैट्रिक लगाकर नगर को भगवामय कर दिया। जानिए कहां कितने मतों से जीती भाजपा और किसे हार का सामना करना पड़ा...

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Fatehpur, BJP got victory
विजेता भाजपा प्रत्याशियों को फूल-माला पहनाकर किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के खागा में केंद्र और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार का असर विधानसभा के बाद नगर पंचायत में देखने को मिला। विधानसभा की तरह ही मतदाताओं ने नगर पंचायत में भाजपा की हैट्रिक लगाकर नगर को भगवामय कर दिया। जीत की सूचना पर विधायक खागा, गीता सिंह के आवास पर पहुंची। जहां समर्थकों ने विधायक कृष्णा पासवान, अध्यक्ष निर्वाचित हुई गीता सिंह व उनके पति रामगोपाल सिंह को मालाओं से लादकर जिंदाबाद के नारे लगाए और पटाखे फोड़े।

विज्ञापन


वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में खागा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रही कृष्णा पासवान को मतदाताओं ने जीत दिलाई। बिगड़ते समीकरण के बीच यह जीत कृष्णा पासवान की लगातार तीसरी जीत थी। इसी क्रम में शनिवार को मतदाताओं ने उलझते समीकरणों के बीच दो बार से चेयरपर्सन रही गीता सिंह को तीसरी बार अपना नगर पंचायत अध्यक्ष चुना। जीत की सूचना होते ही उनके आवास के बाहर पटाखे फोड़े गए और बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे और जीत की बधाई दी। शाम को यहां पर विधायक कृष्णा पासवान पहुंची और जीत की बधाई दी। गीता सिंह के आवास पर सैकड़ों की तादाद में मतदाता पहुंचे और उन्हें जीत की बधाई दी।

विज्ञापन

तीसरी बार किशनपुर सीट पर सुरेंद्र की जीत
यमुना किनारे बसे किशनपुर नगर पंचायत के मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी पर अपना विश्वास जताया और सुरेंद्र सोनकर को अपना अध्यक्ष चुना है। ऐसे में सुरेंद्र सोनकर के परिवार ने अध्यक्ष पद पर हैट्रिक लगाई है। पहले सुरेंद्र सोनकर की मां और फिर सुरेंद्र और इस वर्ष भी सुरेंद्र ने यह चुनाव जीता है।

किशनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। यहां से भाजपा ने अपना प्रत्याशी निवर्तमान चेयरमैन सुरेंद्र सोनकर को बनाया था। सुरेंद्र सोनकर वर्ष 2017 में निर्दलीय चुनाव जीते थे और बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। वर्ष 2012 में उनकी मां भी चेयरपर्सन रह चुकी है। इस तरह से पिछले दस वर्ष से चेयरमैन सीट सुरेंद्र सोनकर के परिवार में थी। वर्ष 2023 में तीसरी बार चुनाव जीतकर अपना दबदबा कायम रखा है। सुरेंद्र सोनकर को चुनाव में 1896 वोट प्राप्त हुए जबकि सपा प्रत्याशी रत्ना सिंह 1443 वोट। इस तरह 453 वोट से सुरेंद्र सोनकर ने चुनाव में जीत हासिल की है। किशनपुर से बसपा प्रत्याशी को कुल 25 और कांग्रेस उम्मीदवार को कुल 42 वोट प्राप्त हुए।

विज्ञापन

रिकाउंटिंग को लेकर भाजपाइयों ने दिया धरना
सदर नगर पालिका के चुनाव में पराजित भाजपाइयों ने धरना दिया। अस्पताल चौराहा जीटी रोड पर करीब 40 मिनट धरना देकर प्रशासन पर सपा के इशारे पर मतगणना में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। सरकार से एसपी के तबादले की मांग की। सदर नगर पालिका के चुनाव की अंतोगत्वा प्रशासन को परिणाम घोषित करना पड़ा। दो चरणों तक आगे चले भाजपा प्रत्याशी के कारण भाजपाई खासा खुश दिखे।

तीसरे चरण की मतगणना में सपा के बढ़त बनाने के बाद भाजपाइयों के माथे में पसीना आने लगा। चौथे चरण की घोषणा के पहले प्रत्याशी स्वयं पंडाल में ही धरने पर बैठे। प्रशासन की मानमनौव्वल के बाद धरना समाप्त हुआ। शाम सात बजे सपा के पक्ष में चुनाव परिणाम घोषणा होते ही भाजपाइयों ने पहले मतगणना पंडाल पर धरने पर बैठने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने उन्हें बैठने नहीं दिया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार द्विवेदी, भाजपा के पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने समर्थकों के साथ चरक या अस्तपताल चौराहे पर धरना दिया। इस दौरान काफी हंगामा भी किया, लेकिन बाद में उन्हें धरना समाप्त करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed