फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP News : 26 killed in Kanpur accident

Kanpur Accident : ट्रॉली के नीचे एक घंटा दबे रहे लोग, चीखें भी घुट गईं, हादसे में गई 26 की जान

Sun, 02 Oct 2022 04:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 02 Oct 2022 04:00 AM IST
सार

Kanpur Accident : ट्रैक्टर के बेकाबू होते ही पूरी ट्रॉली गड्ढे में समा गईं। नीचे पानी भरा था और ऊपर से ट्रॉली गिर गई। सभी लोग उसके नीचे दब गए। इससे 26 जिंदगियां पानी में ही समा गईं। न चीख सके और न ही चिल्ला पाए। करीब एक घंटे तक सभी दबे रहे।

विज्ञापन
UP News : 26 killed in Kanpur accident
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रैक्टर के बेकाबू होते ही पूरी ट्रॉली गड्ढे में समा गईं। नीचे पानी भरा था और ऊपर से ट्रॉली गिर गई। सभी लोग उसके नीचे दब गए। इससे 26 जिंदगियां पानी में ही समा गईं। न चीख सके और न ही चिल्ला पाए। करीब एक घंटे तक सभी दबे रहे। जब भारी संख्या में ग्रामीण और पुलिस बल पहुंचा तब ये ट्रॉली हटाई जा सकी। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 26 लोगों की सांसें थम चुकी थी। 

विज्ञापन


घटना स्थल से पहले सभी लोग एक छोटे ढाबे पर रुके थे। जहां पर सभी चाय नाश्ता किया था। यहां से चलने के बमुश्किल एक दो मिनट बाद ही हादसा हो गया। ट्रैक्टर इस कदर बेकाबू हुआ कि चालक संभाल ही नहीं पाया। गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ था। हादसे के बाद आठ-दस लोग इकट्ठा हुए लेकिन वह भीतर जाकर ट्रॉली उठा नहीं पाए। बाद में लोगों के जुटने पर ट्रॉली हटाकर सभी को बाहर निकाला गया। एक ही परिवार के तीन की मौत : हादसे में ग्रामीण कल्लू की पत्नी विनीता आैर उसके दो बच्चे शिवम व सानवी की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन


बेबस लोगों के सामने खत्म हो गई जिंदगी : हादसा देख तमाम राहगीर भी वहीं पर खड़ हो गए थे। हर किसी को पता था कि ट्रॉली के नीचे पानी के भीतर दर्जनों लोग दबे हैं। वह बिलख रहे थे कि किसी तरह से उनको बाहर निकाल लिया जाए वरना वो मर जाएंगे लेकिन उनके वश में नहीं था। वह बेबस खड़े रहे। क्योंकि दो चार दस लोगों के वश में नहीं था कि वह ट्रॉली हटाकर उनको बाहर निकाल पाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सन्न रह गए लोग, भर आईं आंखें
हादसा देख ग्रामीणों के हाथ पैर फूल गए। पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। तमाम लोग ऐसे थे जिनकी आंखों से आंसू गिरने लगे। वह सकते में आ गए। खासकर कोरथा गांव के रहने वाले। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि इतना भीषण हादसा हुआ और दर्जन लोगों की मौत हो गई। 

 सीएम योगी ने की अपील 
हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लोगों से अपील की कि प्रिय प्रदेशवासियों, ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग सिर्फ कृषि कार्यों और माल ढुलाई के लिए ही करें। इससे सवारियों की ढुलाई कदापि न करें, जीवन अमूल्य है, कृपया लापरवाही न बरतें।


इनकी हुई मौत
विनीता (36), शिवम (4), सानवी (5), मिथिलेश (50), केसकली (40), पलक (4), अंजली (13), किरन (15), खुशी (16), मनीषा (17), अनीता (35), रामजानकी (60), कलावती(50), तारादेवी (50), रवि (10), जयदेवी (50), छोटू (12), गीता (50), मायावती (50), ऊषा (45), शिवानी (12), रानी (50), सुनीता (15), पार्वती (65), रचना (12) व दिव्या (3)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed