फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP News 10 years ago accused had relations with teenager mother Now Cousin harassment teenager and then killed

UP: दस साल पहले किशोरी की मां से अफेयर...अब चचेरी बहन से दरिंदगी कर कत्ल; नाबालिग के हाथ और नाखून में मिले बाल

Wed, 13 Aug 2025 12:03 PM IST
शाहरुख खान विवेक सिकरवार, अमर उजाला, औरैया
विवेक सिकरवार, अमर उजाला, औरैया Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Aug 2025 12:03 PM IST
सार

औरेया में किशोरी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरिंदगी के बाद किशोरी की हत्या उसके चचेरे भाई ने की थी। आरोपी के 10 वर्ष पहले किशोरी की मां से संबंध थे। परिजनों ने आठ साल पहले इटावा में आरोपी की शादी कर दी थी। इसके बाद से दोनों में दूरियां हो गई थीं। परिवारों में अनबन चल रही थी।

विज्ञापन
UP News 10 years ago accused had relations with teenager mother Now Cousin harassment teenager and then killed
auraiya murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के औरैया जिले में जिस चचेरे भाई ने रक्षाबंधन की रात दुष्कर्म के बाद बहन की हत्या कर दी। बीते 10 साल पहले उसके किशोरी की मां से भी संबंध थे। उस वक्त किशोरी महज चार साल की थी। चाची और भतीजे के संबंधों से दोनों परिवारों में अनबन चली आ रही है। 
विज्ञापन


परिजनों ने दोनों को समझाया मगर वह माने नहीं। इससे आठ वर्ष पहले परिजनों ने आरोपी की शादी इटावा निवासी एक युवती से कर दी। जिसके बाद आरोपी भतीजे व चाची के बीच दूरियां बढ़ गई। इसका खुलासा आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में किया है।
विज्ञापन


बिधूना कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि जिस आरोपी को पकड़ा है। उसकी उम्र 33 वर्ष है। पूछताछ में उसने बताया कि उसके चाचा श्वांस रोग के मरीज हैं। वर्ष 2015 में वह 23 साल का था। तब उसकी चाची (किशोरी की मां) ने किसी काम के लिए उसे घर बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के बीच संबंध भी बने
उसी दौरान घर में दोनों के बीच संबंध स्थापित हुए, जो दो साल तक चलते रहे। करीब एक साल बाद आरोपी का चाची के घर ज्यादा आना-जाना शुरू हुआ तो परिवार के लोगों को शक हुआ।

चाची और भतीजे को रंगेहाथ पकड़ा
एक दिन चाचा ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद परिवार वालों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, पर वह माने नहीं। इसी वजह से आरोपी के परिवार ने वर्ष 2017 में इटावा जनपद की युवती से उसकी शादी कर दी। 

 

वहीं, मामले को लेकर दोनों परिवारों के बीच बोलचाल बंद हो गई थी। शादी के बाद दोनों में दूरियों भी हो गई थीं। बिधूना कोतवाल ने बताया कि शक जताते हुए किशोरी के पिता ने आरोपी समेत पांच नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

पुलिस ने सभी को दबोच लिया। आरोपी पशुपालन करता है। उधर, किशोरी की हत्या के बाद उसके स्कूल में छुट्टी कर दी गई। इससे पहले शिक्षकों और बच्चों ने उसे श्रद्धांजलि भी दी। 
 

आरोपी के बिरादरी के गांव में है सात परिवार
बिधूना कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि आरोपी व किशोरी जिस बिरादरी के हैं। उनके गांव में सात परिवार हैं। सभी के घर एक साथ बने हुए हैं। जिस रात आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। उस समय रक्षाबंधन पर उसकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ इटावा स्थित मायके गई थी।
 

आरोपी की है चार साल की बेटी व चार बहनें
चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने वाला आरोपी भाई शराब पीने का आदी है। प्रधान का कहना है कि आरोपी की चार साल की बेटी व चार बहनें हैं। इसके बाद भी उसे यह घिनौना काम करने में शर्म नहीं आई। उसकी बहनों की शादी हो चुकी है। आरोपी चार भाइयों में सबसे बड़ा है।
 

किशोरी के हाथ और नाखून में मिले बाल
पोस्टमार्टम में किशोरी के नाखून और हाथ में बाल मिले हैं। पुलिस ने आरोपी के बालों से इसके मिलान के लिए नमूने लिए हैं। यह नमूने झांसी स्थित फॉरेंसिक साइंस लैब भेजे गए। डीएनए जांच भी होगी। पुलिस का मानना है कि साक्ष्यों के आधार पर पीड़िता को न्याय और दोषी को सजा दिलाई जा सकेगी।

 

दुष्कर्म और बहन की हत्या के बाद आरोपी ने की थी हंगामे की शुरुआत
औरैया में दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या होने पर परिवार सहित गांव के लोगों में आक्रोश था। पुलिस शव ले जाने लगी तो पिता सहित अन्य लोगों ने विरोध नहीं किया, लेकिन आरोपी चचेरा भाई शव ले जाने का विरोध कर हंगामा करने लगा था। हालांकि पुलिस के समझाने पर वह शांत हो गया था।
 

सोमवार को किशोरी का एक तरफ पोस्टमार्टम हो रहा था। वहीं दूसरी तरफ गौतमबुद्धनगर से घर पहुंचीं किशोरी की मां को भड़का कर आरोपी गांव के बाहर ले गया और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक उसके चेहरे पर बहन की मौत का कोई अफसोस नहीं दिख। इसी वजह से पुलिस को आरोपी पर शक हो गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed