{"_id":"6a8eedb0ebbe19c4ce0dd745","slug":"up-naresh-agarwal-says-youth-should-erase-the-word-injustice-from-their-dictionary-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नरेश अग्रवाल बोले- अपनी डिक्सनरी से नाइंसाफी शब्द मिटा दें युवा, असमंजस हो तो हमें बताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नरेश अग्रवाल बोले- अपनी डिक्सनरी से नाइंसाफी शब्द मिटा दें युवा, असमंजस हो तो हमें बताएं
Wed, 26 Aug 2026 07:15 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 26 Aug 2026 07:15 PM IST
सार
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि जब तक हम मौजूद हैं, हरदोई के युवाओं के साथ नाइंसाफी नहीं होगी।
विज्ञापन
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार एक लाख युवाओं को नौकरी और 25 लाख युवाओं को टैबलेट देने जा रही है। इससे युवा भ्रमित नहीं होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि हरदोई के युवाओं को अपनी डिक्शनरी से नाइंसाफी शब्द मिटा दें। युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि जब तक हम मौजूद हैं, हरदोई के युवाओं के साथ नाइंसाफी नहीं होगी।
विज्ञापन
वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में नरेश अग्रवाल ने कहा कि हरदोई के युवाओं को कभी भी कोई संशय हो तो हमें अवश्य बताएं। प्रदेश सरकार युवाओं के हित में कदम उठाने जा रही है। महिलाओं को आजीवन निशुल्क यात्रा की सुविधा देकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐतिहासिक काम किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं स्वयं कई पदों पर रहा हूं, लेकिन कानून-व्यवस्था से कभी समझौता नहीं किया। गुंडई को कभी बढ़ावा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि साल 2027 में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा के चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत जीतेगी और सरकार बनाएगी। उन्होंने महंगाई पर रोकने के लिए कारगर कदम उठाने की बात कही। साथ ही कहा कि व्यापारियों से उम्मीद है कि महंगाई रोकने में सहयेाग करेंगे। सरकार को अपने स्टॉक से अभी से चीनी देना शुरू कर देना चाहिए। हरदोई विधानसभा क्षेत्र के लोगों से कहा कि वह नितिन अग्रवाल को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाएं। संडीला में औद्योगिक विकास से जिले के लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इस मौके पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, रामप्रकाश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन