फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   UP Nagar Nikay Chunav, election discussions intensified, people are taking jibes at the changed attitude

चुनावी चटखारे: चौराहों पर तेज हुई चुनावी चर्चा, लोग बोले- पांच साल नहीं दिखते, नेताजी सुबह से ही दे रहे दस्तक

Wed, 03 May 2023 03:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 03 May 2023 03:44 PM IST
सार

UP Nagar Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। नगर के हर गली-मोहल्ला व चौक-चौराहों पर इस समय चुनावी चर्चा का ही दौर चल रहा है। प्रत्यशियों के बदले नजरिए पर लोग चटखारे ले रहे हैं।

विज्ञापन
UP Nagar Nikay Chunav, election discussions intensified, people are taking jibes at the changed attitude
हरीगंज में चुनाव पर चर्चा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच साल तक दिखाई न देने वाले नेता जी इन दिनों सुबह होते ही लोगों के घरों पर दस्तक दे रहे हैं। मतदाता कहते हैं कि जब हमें जरूरत होती है तो ये मिलते नहीं हैं। इनके कार्यालय से लेकर घर तक चक्कर लगाने पड़ते हैं। अब सुबह आंख नहीं खुल पाती है, उससे पहले ही घर आ धमकते हैं।

विज्ञापन

जिले में मतदाताओं के दरवाजों पर आजकल सुबह सात बजे से नेताजी समर्थकों के साथ पहुंच रहे हैं। अबकी वोट सिर्फ हमें ही देना, शहर का भला हम ही कर सकते हैं। तुम्हारी हर परेशानी, सुख-दुख में खड़े हुए और आगे भी खड़े होंगे, बस हमारा ध्यान रखना।
विज्ञापन

यह बोल अध्यक्ष, सभासद का चुनाव लड़ने वाले नेताओं के हैं। मतदाता भी आजकल शहर के चौराहों, चाय की दुकानों पर यही सब चर्चा करते हैं। अछल्दा के हरीगंज बाजार में एक दुकान पर चुनावी चर्चा करते हुए व्यापारी मनोज यादव ने बताया कि शहर में अतिक्रमण की समस्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान तक परिक्रमा रहेगी जारी
इससे सड़कें संकरी हो गई हैं। अक्सर जाम लगता है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। समस्या बताने के लिए नेता ढूंढे नहीं मिलते। यहां पर मौजूद प्रेम, लालू यादव, मोहम्मद सलीम ने कहा कि अब तो शहर के लोग ही नेताओं के लिए मसीहा है। जब तक मतदान नहीं हो जाएगा, तब तक इनकी परिक्रमा जारी रहेगी।

मतदाता जीत और हार का गणित लगाने में जुटे
चुनावी चकल्लस में कई ऐसे लोग भी शामिल होते हैं कि जो चुनाव की भविष्यवाणी भी करते हैं और रणनीति भी बताते हैं। कौन प्रत्याशी जीतेगा और कौन हारेगा। हारेगा तो क्यों हारेगा और जीत क्यों रहा है। इन सभी के तर्क भी बिंदुवार दिए जाते हैं।

जो सीधे मुंह बात नहीं कर रहे थे, वह दिन में दो बार पैर छू रहे हैं
चुनाव में प्रत्याशी सोशल मीडिया (फेसबुक व्हाट्सएप ग्रुप) को अपना मजबूत प्रचार का जरिया बना रहे हैं। जनता के असली हमदर्द बनने और हमेशा दुःख सुख में साथ देने का वायदा भी कर रहे हैं। फेसबुक पर अपनी सुबह से लेकर देर रात तक के हर क्रिया कलाप शेयर कर रहे हैं।

लोग ले रहे हैं चटखारे
पैर छूने और हाथ जोड़कर अभिवादन करने समेत मदद करने की फोटो जरूर शेयर कर रहे हैं। इस समय प्रत्याशी अपने आप को लोगों के हितैषी और मददगार साबित करने में लगे  हैं। हालांकि चुनाव के समय अचानक से बदले स्वभाव और नजरिया को लेकर लोग भी खूब चटखारे ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed