फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   UP: mother Hanged in Banda with her two-year-old daughter

यूपी: मां ने मासूम बेटी संग लगाई फांसी, पति बोला- टीबी की बीमारी से तंग आकर की आत्महत्या

Tue, 15 Sep 2020 10:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 15 Sep 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
UP: mother Hanged in Banda with her two-year-old daughter
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस एवं घटना के बाद लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
बांदा जिले के चिल्ला कस्बे में दो वर्षीय पुत्री के साथ मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  पुलिस ने कमरे का बंद दरवाजा तोड़कर दोनों शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


घटना की पृष्ठभूमि में जहां सौतन से कलह की चर्चा है तो दूसरी तरफ पति टीबी की बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की दलील दे रहा है। घटना थाना व कस्बा चिल्ला की है। यहां रजनी (25) पत्नी शिवदास ने सोमवार की रात मकान की पहली मंजिल में सीलिंग फै न में अपनी साड़ी बांधकर पहले अपनी दो वर्षीय बेटी शालिनी को फांसी पर लटकाया और फिर दूसरे छोर पर खुद फांसी पर झूल गई।
विज्ञापन


पति के मुताबिक, वह मंगलवार को तड़के घर आया तो बंद कमरे में दोनों के शव फांसी पर लटके थे। पति शिवदास ट्रक चालक और गायक है। उसने दो शादियां कीं। पहली शादी बांदा शहर निवासी शिवकांती के साथ वर्ष 2000 के आसपास की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उससे चार बच्चे हैं। दूसरी शादी वर्ष 2012 में तिंदवारी कस्बे के प्रेमनगर की रहने वाली रजनी से की थी। यह कोर्ट मैरिज थी। रजनी से मात्र दो वर्षीय पुत्री शालिनी थी। शिवदास अपनी दोनों इन पत्नियों को चिल्ला कस्बे में एक ही मकान में रखे था।

रजनी मकान के ऊपरी हिस्से में रहती थी और शिवकांती निचले हिस्से में रहती है। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों में पटती नहीं थी। एक-दूसरे को सौतन की निगाह से देखती थी। आए दिन दोनों में विवाद होता था। सोमवार को घटना से कुछ घंटे पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था।

पुलिस ने रजनी के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर पति को सौंप दिया। चिल्ला इंस्पेक्टर रामाश्रय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मां-बेटी की आत्महत्या ही प्रतीत हो रही है। घटना के पीछे गृह कलह बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed