फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Mother brutally murdered for refusing to give ₹60 for drugs

यूपी: नशे के लिए 60 रुपये न देने पर मां की निर्मम हत्या, घटना को अंजाम देने के बाद दरवाजे पर बैठा रहा आरोपी

Wed, 23 Sep 2026 08:30 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 23 Sep 2026 08:30 PM IST
सार

सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुंच साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मां की हत्या के आरोपी को हिरासत में लिया। 

विज्ञापन
UP: Mother brutally murdered for refusing to give ₹60 for drugs
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली कुलपहाड़ के रावतपुराखुर्द गांव में बुधवार की शाम रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आया है। नशे के लिए 60 रुपये न देने पर बेटे ने मां की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी। गर्दन और सिर पर एक के बाद एक पांच वार किए जाने से महिला की तड़प-तड़पकर मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दरवाजे पर ही बैठा रहा। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार मिश्रा ने घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रावतपुराखुर्द निवासी सबल सिंह मेहनत-मजदूरी करता है। वह पत्नी मूला देवी (51) व छोटे बेटे मोहन यादव के साथ घर पर रहता है जबकि बड़ा बेटा सोहन दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। छोटा बेटा मोहन आए दिन नशे के लिए रुपयों की मांग करता था। नशे की हालत में घर पर विवाद होता था। बुधवार की शाम एक बार फिर मोहन घर पहुंचा और दरवाजे पर खड़ी मां से गांजा खरीदने के लिए 60 रुपये मांगने लगा। मां ने रुपये देने से मना किया तो बेटा भड़क गया और घर पर रखी कुल्हाड़ी से मां के सिर व गर्दन पर कई वार कर दिए। इससे मूला देवी की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दरवाजे पर बैठा रहा लेकिन पड़ोसियों को घटना की भनक नहीं लगी।
विज्ञापन


इसी दौरान बडा बेटा सोहन पत्नी की डिलीवरी के सिलसिले में घर पहुंचा तो मां का खून से लथपथ शव पड़ा देख उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर आरोपी को हिरासत में लिया। मृतका के बड़े बेटे सोहन ने बताया कि छोटा भाई गांजा के साथ इंजेक्शन का भी नशा करता था। आए दिन से मां से रुपये मांगता था। 60 रुपये देने से मना करने पर उसने मां को कुल्हाड़ी से काट दिया। इससे उनकी मौत हो गई। उधर, सीओ कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार का कहना है कि बेटे द्वारा महिला की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पहुंच साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed