फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP MLC Election Results 2023, BJP defeat in teacher MLC, independent Rajbahadur Singh won for the sixth time

UP MLC Election: शिक्षक एमएलसी में भाजपा की करारी शिकस्त, निर्दलीय राजबहादुर सिंह ने छठवीं बार दर्ज की जीत

Fri, 03 Feb 2023 11:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 03 Feb 2023 11:38 AM IST
सार

Kanpur MLC Election Results 2023 News in Hindi: कानपुर खंड निर्वाचन क्षेत्र की शिक्षक सीट से निर्दलीय राजबहादुर सिंह चंदेल लगातार छठी बार चुनाव जीते हैं। उन्हें 5229 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी वेणु रंजन 3282 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

विज्ञापन
UP MLC Election Results 2023, BJP defeat in teacher MLC, independent Rajbahadur Singh won for the sixth time
राज बहादुर सिंह चंदेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में शिक्षक सीट पर शिक्षक संघ गुट के प्रत्याशी राज बहादुर सिंह चंदेल ने छठवीं बार जीत दर्ज की। द्वितीय वरीयता की मतगणना के बाद उन्होंने 1548 वोटों से अपने प्रतिद्वंदी हेमराज को हराया, जिन्हें 3681 वोट मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी वेणु रंजन भदौरिया तीसरे नंबर पर रहे, जिन्हें 3282 मत मिले।

विज्ञापन

वहीं, सपा की प्रियंका यादव 670 वोटों के साथ चौथे नंबर पर रहीं। सातवीं वरियता में वोटों की गणना के बाद जीत-हार का फैसला हो सका है। सातवीं वरीयता में फाइनल वोट इस प्रकार रहे...
विज्ञापन

राजबहादुर        - 5229
हेमराज            - 3681
वेणु रंजन         - 3282
प्रियंका यादव     - 670
बता दें कि शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान गुरुवार सुबह से देर शाम तक हंगामा भी होता रहा। पहले चरण की मतगणना के बाद यह हंगामा और बढ़ गया। दूसरे चरण की मतगणना के दौरान निवर्तमान एमएलसी और शिक्षक संघ के राजबहादुर सिंह चंदेल व भाजपा के प्रत्याशी वेणु रंजन भदौरिया के बीच 105 मतों का अंतर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच आरोप लगा कि चंदेल के दो मत पत्र स्पष्ट नहीं थे, फिर भी उन्हें गिनती में जोड़ लिया गया, जबकि वेणु के ऐसे मतों को नहीं गिना गया। इसको लेकर ही भाजपा के पोलिंग एजेंटों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोबारा मतगणना कराने की मांग शुरू कर दी।

हंगामा बढ़ता देखकर निर्वाचन विभाग ने फिर से मतगणना की घोषणा की, तब जाकर मामला शांत हुआ। इसकी वजह से करीब ढाई घंटे तक मतगणना प्रभावित रही। संभावना है कि परिणाम शुक्रवार सुबह ही आएगा। पांडु नगर के आईटीआई परिसर में बने मतगणना स्थल पर सुबह आठ बजे से शिक्षक एमएलसी की मतपेटियों को खोला गया। पहले मतपत्रों के 25-25 के बंडल बनाए गए।

इसके बाद 14 टेबलों पर 10-10 मत पत्रों के बंडल की गिनती शुरू हुई। शाम करीब सात बजे तक प्रथम वरीयता के मतों की गिनती पूरी हो गई। इसमें निर्दलीय शिक्षक प्रत्याशी राजबहादुर सिंह चंदेल करीब पांच हजार वोट पाकर सबसे आगे थे, जबकि दूसरे नंबर के लिए भाजपा के वेणुरंजन भदौरिया और निर्दलीय प्रत्याशी हेमराज सिंह गौर के बीच लड़ाई थी।

मतगणना पूरी होने पर चंदेल और वेणु को मिले मतों के बीच का अंतर अधिक होने की वजह से भाजपा पोलिंग एजेंटों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद बाकी कार्यकर्ता भी पहुंच गए। इन लोगों का आरोप है कि राजबहादुर सिंह चंदेल के दो मत ऐसे थे, जिनमें वरीयता क्रमांक स्पष्ट नहीं था लेकिन उनके मतों को वैध करार दिया गया। वेणु रंजन भदौरिया के जब अस्पष्ट क्रमांक लिखे मत पत्र मिले तो निरस्त कर दिया गया। इसे लेकर विवाद बढ़ गया।

500 मत पत्र अवैध मिले
मतों की गिनती से पहले जब 25-25 के बंडल बनाकर अवैध मतपत्रों को छांटा गया तो उसमें करीब 500 मत अवैध मिले। यह ऐसे मत पत्र थे, जिसमें किसी में एक से अधिक प्रत्याशियों के सामने लिखा हुआ था, तो कई में कुछ और लिख दिया गया था। रिटर्निंग ऑफिसर की समीक्षा के बाद अवैध मत पत्रों को प्रत्याशियों को दिखाकर खारिज कर दिए गए। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे से प्रथम वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई।

प्रथम वरीयता में किसी को नहीं मिला कोटे का मत
निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों ने बताया कि प्रथम वरीयता के मतों की गिनती के बाद किसी को भी कोटे के तहत मत प्राप्त नहीं हुए हैं। ऐसे में द्वितीय वरीयता के मतों की गणना की जाएगी। ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए देर रात तक परिणाम आने की संभावना नहीं है।

मत पेटी से निकला अलग मतपत्र, हंगामा
शिक्षक एमएलसी की मतगणना के दौरान टेबल नंबर 12 में तय मानक से छोटा बैलेट पेपर निकलने पर एजेंटों ने हंगामा काटा। जिलाधिकारी ने पहुंचकर पत्र की जांच की तो अलग बैलेट पेपर निकला। सबकी सहमति से उसे गिनती से बाहर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed