{"_id":"6a21729ca3d114cfde03b506","slug":"up-misdeeds-on-pretext-of-marriage-fir-filed-against-three-individuals-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, अब दे रहा धमकी, तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, अब दे रहा धमकी, तीन पर प्राथमिकी
Fri, 05 Jun 2026 12:12 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:12 AM IST
सार
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। युवती के पिता ने तहरीर में बताया कि 30 मई की रात करीब एक बजे पड़ोसी अमान घर में घुस आया। उसने उनकी 19 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ की। आहट सुनकर पिता की नींद खुली तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि अमान ने शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे। जब परिजन शिकायत लेकर अमान के घर गए, तो कैफ और अदील ने गाली-गलौज की। उन्होंने मारपीट की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि अमान, कैफ और अदील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
