फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Minister in charge reviewed law and order and development works, said- curb crimes against women

UP: प्रभारी मंत्री ने की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा, कहा- महिला अपराधों पर लगाएं अंकुश

Wed, 24 Sep 2025 10:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Sep 2025 10:55 PM IST
सार

जनप्रतिनिधियों के फोन न उठाने की शिकायत पर प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने नाराजगी जताई।

विज्ञापन
UP: Minister in charge reviewed law and order and development works, said- curb crimes against women
नवीन सभागार में समीक्षा बैठक हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने पुलिस कमिश्नर को महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मेट्रो निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुए मकानों को यूपीएमआरसी की ओर से बनवाने के लिए कहा। जनप्रतिनिधियों के फोन उठाने की शिकायत पर अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


बुधवार को प्रभारी मंत्री उच्च शिक्षा विभाग योगेंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में समीक्षा बैठक हुई। चौबेपुर जिला पंचायत सदस्य ने बीडीओ के फोन न उठाने की शिकायत की तो वह भड़क गए। उन्होंने बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश डीएम को दिए। अन्य जनप्रतिनिधियों ने फोन न उठाने और कार्यक्रमों में न बुलाने की शिकायत की। इस पर मंत्री ने ऐसा करने वाले अफसरों को कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक से गायब प्रदूषण अधिकारी पर कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन


कानून व्यवस्था की चर्चा में पुलिस कमिश्नर ने पीपीटी के माध्यम से वसूलीबाज तथाकथित पत्रकार, नॉन प्रैक्टिशनर वकील दीनू उपाध्याय व अखिलेश दुबे गैंग पर हुई कार्रवाई की जानकारी दी। बताया कि जिले के नौ बड़े भूमाफिया गैंग और दुष्कर्म का झूठा मुकदमा लिखाने वाली महिलाओं समेत अन्य पर कार्रवाई की जा रही है। जिले में चिन्हित 1500 हिस्ट्रीशीटरों की गूगल लोकेशन से लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में 33 विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई। एआर कोऑपरेटिव खाद वितरण के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाए तो उन्हें फटकार लगाई। घाटमपुर विधायक सरोज कुरील की मनमानी खाद बिक्री की शिकायत पर जांच कराने की बात कही। कहा कि जिले के बड़े थोक व्यापारियों की लिस्ट जनप्रतिनिधियों को दी जाए। सभी फुटकर दुकानदार अपनी दुकान के बाहर खाद स्टाक का बोर्ड लगाएं। बैठक में सांसद अशोक रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरूण, विधायक सुरेंद्र मैथानी, केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गब् र्याल, नगर आयुक्त सुधीर कुमार, सीडीओ दीक्षा जैन, डीएफओ दिव्या आदि उपस्थित रहे।

 

UP: Minister in charge reviewed law and order and development works, said- curb crimes against women
नवीन सभागार में समीक्षा बैठक हुई - फोटो : अमर उजाला
प्रवक्ता मत बनिए डॉक्टरों की स्थिति बताएं
प्रभारी मंत्री ने सीएमओ हरिदत्त नेमी से पूछा कि सीएचसी-पीएचसी में रात में कितने डॉक्टर रुकते हैं। सीएमओ इसके बजाय अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी देने लगे। इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रवक्ता हो क्या। जितना पूछ रहा उतना बताओ। इस पर सीएमओ कोई जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने डीएम को सीएचसी-पीएचसी का रात में निरीक्षण करने के और गड़बड़ी पर कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री लघु सिंचाई के कार्यों को देखते ही भड़क गए। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह से बोले इनके 80 फीसदी बोरिंग के काम फर्जी होते हैं। रिबोरिंग के लिए किसान परेशान होते रहते हैं। इनके कामों की जांच कराएं और रिपोर्ट भेजें।

मेट्रो ने जो मकान क्षतिग्रस्त किए उन्हें बनवाए
उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की कार्यशैली पर महापौर प्रमिला पांडेय नाराज हुईं। इस पर मंत्री ने कहा कि मेट्रो का जहां मन आता खोद कर डाल देते है कोई सुधार नहीं करते। डीएम को जांच टीम गठित कर बैठक करने के निर्देश दिए। कहा कि मेट्रो निर्माण के दौरान जिन शहरवासियों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उनकी मरम्मत कराएगा। इस दौरान अगर उन्हें किराये पर रहना पड़ रहा है तो मेट्रो किराया भी देगा। विधायक सरोज कुरील ने घाटमपुर तक मेट्रो अधिकारियों को तय समय सीमा में काम पूरा कराने के निर्देश दिए। सीटीआई नहर समेत अन्य नालों की सफाई के निर्देश भी दिए गए।

100 बेड का अस्पताल बनकर तैयार, नहीं हुआ चालूनगर निगम अस्पतालों के संचालन पर मंत्री और सांसद रमेश अवस्थी ने जोर दिया। महापौर ने उन्हें दान में दिए जाने की बात बताई। इसपर मंत्री ने नगर निगम से उनका कायाकल्प कराने के निर्देश दिए। सपा पार्षद अर्पित यादव ने नौबस्ता में बनकर तैयार 100 बेड के अस्पताल की शुरुआत न होने की बात कही। मंत्री ने जल्द स्टाफ की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। पार्षद ने दक्षिण में फायर स्टेशन, बर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो और नई चौकी बनवाने की मांग की। कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने बाजारों में गंदे शौचालय की बात कही। नगर आयुक्त ने एक सप्ताह में सभी शौचालय साफ कराने और बाजारों में 40 पिंक टायलेट शुरू कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed