फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Big bus accident in Kanpur, 17 dead several injured after bus collide with tempo

यूपी: कानपुर में टेंपो और एसी बस में भीषण टक्कर, दोनों गाड़ियां पलटीं, 17 की मौत, पीएम-सीएम ने जताया दुख

Tue, 08 Jun 2021 09:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 08 Jun 2021 09:50 PM IST
सार

कानपुर के थाना सचेंडी के पास एक बिस्कुट फैक्टरी के सामने मंगलवार देर रात बस और टेंपो की भीषण टक्कर के बाद दोनों ही गाड़ियां पलट गईं। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
UP: Big bus accident in Kanpur, 17 dead several injured after bus collide with tempo
कानपुर में टेंपो बस की भीषण टक्कर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में थाना सचेंडी के किसान नगर में भारत गैस एजेंसी के सामने विपरीत दिशा से आ रही सवारियों से भरी टेंपो से मां पीतांबरा ट्रैवल्स की डबल डेकर एसी बस टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अबतक 17 की मौत हो चुकी है। सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। पीएम ने कानपुर सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों को दो लाख और घायलों के परिजनों को पचास हजार की सहायता देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


पीएमओ ने ट्वीट जारी करते हुए लिखा है 'कानपुर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी ने कानपुर में मंगलवार रात हुए दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख जताया है। सीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि घायलों को तत्काल बेहतर इलाज दिया जाए।
 
 

UP: Big bus accident in Kanpur, 17 dead several injured after bus collide with tempo
कानपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
हादसे के बाद दोनों गाड़ियां सड़क किनारे खाई में पलट गई। लगभग तीस मिनट बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खाई से घायलों को निकाल कर लोडर की सहायता से हैलट पहुंचाया। कानपुर हैलट अस्पताल में 21 लोग लाए गए थे जिसमें से अब तक 17 लोगों की मौत हुई है।



एक गंभीर घायल की हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में पांच लाेग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस कानपुर से इटावा की ओर जा रहा थी। मौतों और घायलों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बचाव और राहत कार्य में जुट गई है। 

आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि टेंपो सवार 12 लोग सचेंडी स्थित एक बिस्कुट फैक्टरी में काम करने जा रहे थे। सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी। जिससे टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद दोनों गाड़ियां खाई में पलट गईं। जिससे टेंपो सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

UP: Big bus accident in Kanpur, 17 dead several injured after bus collide with tempo
कानपुर में भीषण सड़क हादसा: बस की टक्कर के बाद टेंपों के उड़े परखच्चे - फोटो : amar ujala
कानपुर सड़क हादसे के मृतकों की सूची जारी

1. गोलू परिहार पुत्र  शिव लखन निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 22 वर्ष

2. धनीराम पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्राम ईश्वरी गंज थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 55 वर्ष 

3 .बलवीर सिंह यादव पुत्र राम बहादुर यादव निवासी ग्राम ईश्वरी गंज थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 50 वर्ष

4. सुरेंद्र यादव पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम ईश्वरी गंज थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 45 वर्ष 

5. अन्नू सिंह पुत्र भानु  प्रसाद निवासी ग्राम ईश्वरी गंज थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 18 वर्ष 

6. ज्ञानेंद्र सिंह परिहार पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 50 वर्ष 

7. धर्मराज सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 22 वर्ष

8. गौरव पुत्र त्रिभुवन निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 18 वर्ष

9. राममिलन पुत्र धनीराम निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 22 वर्ष

10. रजनीश पुत्र अनंतराम निवासी ग्राम लालैपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 20 वर्ष

11. नन्हू पासवान पुत्र कमलेश निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 22 वर्ष 

12. करन सिंह पुत्र मेवा लाल निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 35 वर्ष

13. राममिलन पुत्र धनी राम निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 24 वर्ष

14. लवलेश पुत्र धनीराम निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 20 वर्ष

15. शिवचरण पुत्र कमलेश निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 20 वर्ष 

16. उदय नारायण पुत्र राम भजन निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 55 वर्ष 

17. सुभाष पुत्र लक्ष्मी प्रसाद निवासी ग्राम लालेपुर थाना सचेंडी जनपद कानपुर नगर उम्र 20 वर्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed