फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Kolkata-Ahmedabad flights from Kanpur airport may start soon, by the end of October

UP: कानपुर एयरपोर्ट से कोलकाता-अहमदाबाद की उड़ानें जल्द, अक्तूबर के अंत में हो सकती हैं शुरू

Wed, 08 Oct 2025 06:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 Oct 2025 06:46 PM IST
सार

कानपुर एयरपोर्ट से कोलकाता-अहमदाबाद की उड़ानें जल्द शुरू हो सकती हैं। सांसद ने उड्डयन मंत्री से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
UP: Kolkata-Ahmedabad flights from Kanpur airport may start soon, by the end of October
कानपुर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर एयरपोर्ट से जल्द ही कोलकाता और अहमदाबाद की उड़ान शुरू हो सकती है। सर्दी के शेड्यूल में नई उड़ान मिलने की उम्मीद है। सांसद रमेश अवस्थी ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री से कुछ दिनों पहले मुलाकात करके कोलकाता और अहमदाबाद की उड़ान की मांग की थी। अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में उड़ानों का शेड्यूल आने होने की संभावना है।
विज्ञापन


वर्तमान में शहर से दिल्ली और मुंबई के लिए नियमित उड़ानें हैं। बंगलूरू की सप्ताह में तीन दिन और हैदराबाद की चार दिन उड़ान है। कोलकाता और अहमदाबाद की उड़ान की मांग लंबे समय से उठ रही है। अहमदाबाद कपड़ा कारोबार की बड़ी मंडी है। इसी तरह कोलकाता में चमड़ा और चमड़ा से बने उत्पादों का बड़ा बाजार है। शहर के ही कई टेनरी संचालकों ने वहां पर कार्यालय और फैक्टरी भी खोल रखी है। सांसद रमेश अवस्थी ने उड्डयन मंत्री से दिल्ली और बंगलूरू की उड़ान नियमित करने की मांग भी उठाई थी। इसके बाद दिल्ली की उड़ान नियमित कर दी गई थी। कानपुर कपड़ा कमेटी के निदेशक रूमित सिंह सागरी का कहना है कि अहमदाबाद के लिए उड़ान शुरू हो जाएगी तो कपड़ा बाजार के लिए यह बेहद अच्छा होगा। अभी कारोबारी सौदे के लिए ट्रेन से ही आना-जाना होता है जिसमें समय लगता है। हालांकि हवाई अड्डा निदेशक संजय कुमार का कहना है कि अभी तक किसी नई उड़ान की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने इंडिगो के एमडी को दिए थे निर्देश
कानपुर से काेलकाता और अहमदाबाद के बीच फ्लाइट शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। इस संबंध में पिछले महीने लोकसभा सत्र के दाैरान केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को इस संबंध में एक पत्र देकर अनुरोध किया था कि इन दोनों शहरों के लिए फ्लाइट की विशेष आवश्यकता है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने इंडिगो के एमडी को निर्देशित किया था। इंडिगो की ओर से बताया गया कि अभी उनके पास अतिरिक्त एयरक्राफ्ट नहीं हैं, जल्द ही इसकी व्यवस्था कर संचालन शुरू किया जाएगा। -रमेश अवस्थी सांसद महानगर
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मिनट में मिल जाएगा बोर्डिंग पास, दिसंबर से सुविधा शुरू
एयरपोर्ट पर जल्द ही बोर्डिंग पास के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। दो मिनट में बोर्डिंग पास मिल जाएगा। यह सुविधा दिसंबर से मिलने लगेगी। हवाई अड्डे पर चार मशीनें लगवाई जाएंगी। इन मशीनों से खुद यात्री अपना बोर्डिंग पास निकाल सकेंगे। अभी तक यह सुविधा एयरपोर्ट पर नहीं थी। इन मशीनों के जरिये नंबर डालकर यात्री बोर्डिंग पास निकाल सकेंगे। इससे यात्रियों को चेक इन करने में समय की बचत होगी। हवाई अड्डा निदेशक संजय कुमार ने बताया कि यात्रियों के बोर्डिंग पास खुद निकालने की सुविधा मिलने से यात्रियों को लाइन में नहीं लगना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed