फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Keshav Prasad attacked the opposition parties, said they are trying to provoke the farmers

यूपी: केशव प्रसाद ने विपक्षी पार्टियाें पर बोला हमला, कहा किसानों को भड़काने में जुटी हैं

Fri, 29 Jan 2021 05:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 29 Jan 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
UP: Keshav Prasad attacked the opposition parties, said they are trying to provoke the farmers
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
कानपुर में जिला योजना की बैठक और गंगा आरती में शामिल होने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 26 जनवरी को दिल्ली में हुई घटना को देशद्रोह जैसी घटना बताया। कहा कि किसानों का नाम देकर कुछ अराजकतत्वों ने अराजकता फैलाई है। विपक्षी पार्टियां किसानों को भड़काने में लगी हैं लेकिन जो किसान हैं, वे इन पार्टियाें का वजूद समझते हैं। 
विज्ञापन


कहा कि दिल्ली के लाल किले पर दूसरा झंडा फहराना, पुलिस बल को पीटना किसानों का नहीं गुंडों का काम है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो कुछ हुआ उसकी जांच की जा रही है। दंगा करने और कराने वाले कोई भी बख्शे नहीं जाएंगे। कहा कि यूपी में किसान कृ़षि कानून को लेकर आंदोलित नहीं हैं।
विज्ञापन


केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के हित को लेकर हमेशा से ही काम करती रही है। आगे भी किसानों की प्रत्येक समस्या का गंभीरता से समाधान किया जाएगा। जो लोग किसानों को भड़का कर अपना उल्लू सीधा करने में जुटे हैं, धीरे-धीरे सभी बेनकाब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका से कहिए, राहुल को लेकर नानी के घर जाएं
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस में बीमारी की तरह हैं। उनको यही संदेश है कि वे अपनी बीमारी को देश की बीमारी ना बनाएं।

किसान आंदोलन के बीच दिल्ली में हुए दंगे को लेकर प्रियंका गांधी की चुप्पी पर उन्होंने कहा कि उन्हें चाहिए कि वे अब राहुल गांधी को लेकर नानी के घर जाकर आराम करें। राजनीति करना और देश चलाना इनके वश की बात नहीं है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और आम आदमी पार्र्टी व बहुजन समाज पार्टी को एक ही थाली का बताया।

कहा कि यह पार्टियां और इनके नेता शांति व्यवस्था खराब करने, लोगों को भड़काने में ही समय जाया करते रहते हैं। उन्हाेंने कहा कि भाजपा और मोदी का कोई विकल्प नहीं है। यही वजह है कि विपक्षी दल परेशान होकर गलत कदम उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed