फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   UP: Kanpur woman sexually assaulted by concealing identity, accused in custody, family questioned

UP: कानपुर की युवती से पहचान छिपाकर किया यौन शोषण, धर्म परिवर्तन का दबाव बना की मारपीट, आरोपी हिरासत में

Thu, 04 Dec 2025 11:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 Dec 2025 11:58 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर नाम बदलकर आईडी बनाई। 10 साल तक संबंध बनाए। आठ दिन पहले घर पहुंचने पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और मारपीट की। 

विज्ञापन
UP: Kanpur woman sexually assaulted by concealing identity, accused in custody, family questioned
कोतवाली में आरोपियों से पूछताछ करते दरोगा इमरान फरीद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक मुस्लिम युवक ने सोशल मीडिया पर धर्म बदलकर आईडी बनाई और कानपुर की युवती से दोस्ती कर ली। इसके बाद शादी का झांसा देकर 10 साल तक होटलों में बुलाकर यौन शोषण करता रहा। आठ दिन पहले पीड़िता आरोपी के घर पहुंची तो धर्म बदलने का दबाव बनाया। परिजनों ने मारपीट भी की। युवती ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर हिंदूवादी संगठनों के नेता भी पहुंच गए और उन्होंने आरोपियों को पकड़ने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती बृहस्पतिवार देर शाम शहर कोतवाली पहुंची। उसने शिकायती पत्र देकर कहा कि फेसबुक पर रितिक सिंह नाम की आईडी के युवक ने उससे दोस्ती की। इसके बाद शादी का झांसा देकर 10 साल तक होटलों में बुलाकर यौन शोषण करता रहा। शादी की बात कहने पर वह 27 नवंबर को अपने घर ले गया। उसने कहा कि मुस्लिम धर्म अपनाना पड़ेगा। वह इसके लिए तैयार नहीं हुई तो उसके घर में मौजूद भाई, बहनोई, बहन ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। उसके साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। वह चुपके से कानपुर चली गई।
विज्ञापन


वहां पुलिस से शिकायत की मगर घटनास्थल फर्रुखाबाद का होने की बात कहकर टरका दिया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद ही वह यहां पहुंची। सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के नेता भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों को पकड़ने का दबाव बनाया। मामले की गंभीरता देख पुलिस ने आरोपी, उसके परिजन को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा लिया। देर रात तक सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने पीड़िता से पूछताछ की। सीओ सिटी ने बताया कि युवती की तहरीर पर शून्य जीडी नंबर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामला कानपुर स्थानांतरित किया जाएगा। आरोपियों पर आगे की कार्रवाई वहीं की पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed