फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Ka Ba season 2, Neha Singh Rathore has raised questions on the Kanpur fire incident

'यूपी में का बा' सीजन 2: नेहा सिंह राठौर ने अग्निकांड पर सरकार को घेरा, डीएम को बताया रंगबाज...तो बुलडोजर

Fri, 17 Feb 2023 10:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Feb 2023 10:19 AM IST
सार

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने कानपुर देहात कांड पर वीडियो बनाया है, जिसे यूपी में का बा सीजन 2 के नाम से लांच किया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें नेहा सिंह ने कानपुर अग्निकांड और योगी सरकार के बुलडोजर पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन
UP Ka Ba season 2, Neha Singh Rathore has raised questions on the Kanpur fire incident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में का बा गीत के जरिए सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाली नेहा सिंह राठौर ने भोजपुरी अंदाज में कानपुर देहात में हुए अग्निकांड पर का गीत पेश किया है। यूपी में का बा सीजन 2 नाम से लांच किए इस गाने में नेहा सिंह ने डीएम से लेकर जिला प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन

साथ ही, योगी सरकार और बुलडोजर पर भी जमकर निशाना साधा है। रात करीब आठ बजे नेहा ने ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर किया। इसके बाद यह वीडियो खासा वायरल हो गया है। हजारों लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जबकि एक लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं।
विज्ञापन

बुलडोजर पर बाबा के नाज बा...
वायरल वीडियो में नेहा गाती दिख रही हैं कि बुलडोजर से दीक्षित परिवार को रौंदा जा रहा है। यूपी में का बा.. बाबा की डीएम तो बड़ी रंगबाज बा, कानपुर देहात में ले आई राम राज बा। बुलडोजर से रौंदते दीक्षित के घर वार बा। यही बुलडोजर पर बाबा के नाज बा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम नेहा जैन पर नहीं हुई कोई कार्रवाई
बता दें कि सवालों के घेरे में आने के बाद भी घटना को चार दिन हो चुके हैं। अब तक सरकार ने डीएम कानपुर देहात नेहा जैन के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। हालांकि शासन के निर्देश पर मंडलायुक्त कानपुर राजशेखर और एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह की एक संयुक्त एसआईटी जरूर गठित हुई है।

यह डीएम-एसपी से लेकर निचले स्तर तक के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि शासन इस जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही डीएम के भविष्य पर फैसला लेगा। वहीं, डीजीपी ने एक और एसआईटी  गठित कर दी है।

बता दें कि ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटाने के दौरान झोंपड़ी में मां बेटी के जिंदा जलने संबंधी मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी का गठन कर दिया है। कानपुर देहात के चालहा गांव का प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा है।

दरअसल, इस गांव में ग्राम समाज की जमीन से प्रशासन की टीम कब्जा हटाने गई थी। इसी दौरान इस जमीन पर स्थित झोपड़ी में आग लग गई, जिसमें झोपड़ी बनाकर रह रहे गोपाल दीक्षित की पत्नी और पुत्री दोनों की इसमें जिंदा जलने से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed