{"_id":"5f99c27f8ebc3e9bc81943d0","slug":"up-jitin-prasad-said-in-kanpur-bjp-is-anti-farmer-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर में जितिन प्रसाद बोले, भाजपा किसान विरोधी पार्टी, गिनाईं कांग्रेस की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर में जितिन प्रसाद बोले, भाजपा किसान विरोधी पार्टी, गिनाईं कांग्रेस की उपलब्धियां
Thu, 29 Oct 2020 12:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
जितिन प्रसाद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में बुधवार को रेउना कस्बे में आयोजित जनसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भाजपा को किसान विरोधी पार्टी कहा। उन्होंने कहा कि कृषि कानून किसानों के लिए नासूर साबित होंगे।
विज्ञापन
भाजपा किसानों की आय बढ़ाने को लेकर रोज नए वादे करती है लेकिन हालात बिल्कुल उलट हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वोट बैंक के लिए किसान हितैषी होने का ढोंग करती है। घाटमपुर का पावर प्लांट भी कांग्रेस शासनकाल में ही स्वीकृत हुआ था।
विज्ञापन
प्लांट बनकर तैयार होते ही घाटमपुर के साथ ही कई प्रदेशों को भी बिजली आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस प्रत्याशी के जीतते ही अन्ना मवेशी, खाद, लोन समेत किसानों की अन्य समस्याओं को प्रमुखता से निपटाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कृपाशंकर के समर्थन में पतारा, केवड़िया और हथेई में भी जनसभा की। इस दौरान किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र चंचल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री, संयोजक राजीव द्विवेदी, सरिता सिंगर, सुजीत यादव, नरेश कटियार आदि मौजूद थे।