फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: income tax red in Banda, Information about gold and silver jewelery worth 1.25 billion, investigation is going on for 24 hours

यूपी: बांदा में इनकम टैक्स की रेड, सवा अरब के सोने चांदी के जेवर मिलने की सूचना, 24 घंटे से जारी है जांच

Tue, 03 Nov 2020 01:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 03 Nov 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
UP: income tax red in Banda, Information about gold and silver jewelery worth 1.25 billion, investigation is going on for 24 hours
सोना - फोटो : pixabay
उत्तर प्रदेश के बांदा में पिछले 24 घंटे से आयकर विभाग की टीम जांच पड़ताल की चल रही है। बांदा के प्रतिष्ठित सराफा व्यवसायी की सभी 7 फर्मों सहित उनके घरों पर भी टीम ने डेरा जमा रखा है। सूत्रों के मुताबिक टीम को लगभग सवा अरब के सोने चांदी के जेवर बिना लिखापढ़ी के मिले हैं। जिन्हें टीम ने कब्जे में लिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। जहां रेड चल रही है वहां पर किसी के भी आने जाने पर रोक लगी है। सोमवार से शुरु हुई जांच देर रात तक चली और मंगलवार को भी जारी है।
विज्ञापन


बता दें कि बांदा जिले की स्टेशन रोड स्थित एक होटल से शनिवार की रात पुलिस द्वारा पकड़े गए मथुरा के सराफ सचिन कुमार के पास लगभग 11 किलो सोने के जेवर बरामद होने के बाद हरकत में आए आयकर विभाग की कानपुर से आई टीम ने सोमवार को शहर के छह प्रमुख सराफा व्यापारियों के यहां छापे मारे। दोपहर को शुरू हुई छापामार कार्रवाई देर रात तक जारी थी।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही। टीम ने दुकानों के अभिलेख अपने कब्जे में लिए हैं। होटल में ठहरे मथुरा निवासी सराफ को शनिवार की देर रात शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने होटल पहुंचकर हिरासत में ले लिया। उसके पास काफी मात्रा में सोने के जेवर आदि बरामद हुए। पुलिस उसे कोतवाली ले आई। रविवार को पूरा दिन पूछताछ की। मीडिया को कुछ भी जानकारी देने से परहेज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

UP: income tax red in Banda, Information about gold and silver jewelery worth 1.25 billion, investigation is going on for 24 hours
सोना - फोटो : pixabay
बाद में पुलिस द्वारा स्थानीय आयकर विभाग को सूचना दी गई। सोमवार को सुबह कानपुर से आयकर विभाग की दो टीमें यहां आ गईं। आयकर अधिकारियों ने सचिन सराफ से पूछताछ की। इस दौरान उसने बताया कि वह आगरा, दिल्ली और मथुरा से जेवर लाकर बांदा के कई सराफा व्यापारियों को बेचता है। यह धंधा काफी दिनों से चल रहा है। सचिन के इस खुलासे के बाद आयकर टीमों ने आनन-फानन शहर के प्रमुख सराफा व्यवसायी गोंदीलाल एंड संस की सभी दुकानों में एक साथ छापा मारा।

इसके अलावा इर्दगिर्द स्थित सराफा की दुकानों में भी आयकर अधिकारियों ने दबिश दी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। सड़क पर आवागमन भी रोक दिया गया। टीम की जांच पड़ताल पूरा दिन चली बल्कि देर रात तक जारी थी। सूत्रों के मुताबिक आयकर अधिकारियों को सराफा दुकानों में काफी गड़बड़ियां हाथ लगी हैं। ग्राहकों को दी जाने वाले कैशमेमो नहीं थे।

कई बही खाते गद्दों के नीचे छिपाकर रखे गए थे। बाहर रखे गए खातों और इन खातों में इंट्री में अंतर था। आयकर अधिकारियों ने दुकानों में उपलब्ध जेवरों आदि का मूल्यांकन किया। टैक्स अदायगी के बारे में भी पड़ताल की। खरीद-बिक्री, स्टॉक, वैल्यूवेशन आदि रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिए हैं। कानपुर से आई टीम में आयकर के अपर निदेशक विजय सिंह, उप निदेशक राघव गुप्ता शामिल हैं। इनके अलावा इंसपेक्टर शिवेंद्र श्रीवास्तव (बांदा), गोविंद मिश्रा व पंकज कुमार (कानपुर) भी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed