{"_id":"5f0a9f2ef68b566d3e71761d","slug":"up-husband-kills-wife-with-axe-then-commits-suicide-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मायके जा रही थी पत्नी, पति ने कुल्हाड़ी से की हत्या कर लगाई फांसी, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मायके जा रही थी पत्नी, पति ने कुल्हाड़ी से की हत्या कर लगाई फांसी, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया
Sun, 12 Jul 2020 11:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
हरदोई के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के गांव मझरा में रविवार सुबह पत्नी ने पति को शराब पीने जाने से रोका तो दोनों में विवाद हो गया। नाराज पत्नी मायके जाने के लिए घर से निकल गई तो पति ने पीछा कर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पति ने भी फांसी लगा जान देने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पति के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के मझरा निवासी अशोक कुमार (40) पुत्र रामेश्वर जम्मू में मजदूरी करता था। लॉकडाउन के दौरान वह वापस गांव आ गया था। उसका शराब पीने को लेकर रविवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे पत्नी सावित्री (38) से विवाद हो गया।
इससे नाराज होकर सावित्री मायके जाने की बात कह घर से निकल गई। गुस्साया अशोक घर में रखी कुल्हाड़ी लेकर उसके पीछे गया। लगभग 100 मीटर दूर मझरा संपर्क मार्ग पर अशोक ने सावित्री के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिए। मौके पर ही सावित्री ने दम तोड़ दिया। अशोक के पुत्र अनुराग (14) और पुत्री संगीता (18) ने शोर मचाया तो ग्रामीण भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
इस बीच अशोक ने कुछ दूर पेड़ से गमछे से फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से अशोक को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। बेहटागोकुल के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि मृतका के पिता रामभजन निवासी बकहिया कोतवाली पिहानी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके से पुलिस ने आवश्यक नमूने भी जुटाए। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।