फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   UP: Husband commits suicide after wife death

UP: पत्नी की मौत की खबर सुनते ही पति ने अस्पताल की चौथी मंजिल से लगाई छलांग, तोड़ा दम

Thu, 01 Sep 2022 02:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 01 Sep 2022 02:09 PM IST
सार

यूपी के जालौन जिले में पति-पत्नी की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
UP: Husband commits suicide after wife death
दंपति की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन व गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले में कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव में बीते रविवार की शाम को घर में अकेली विवाहिता ने फांसी लगा ली थी। हालत गंभीर देख पति व मायके वाले उसे इलाज के लिए ग्वालियर ले गए थे। मंगलवार शाम को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। उसी दौरान पति की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर परिजनों को मिली, जिससे घर में मातम छा गया। बुधवार शाम को जैसे ही दंपति का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल कालपी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। महिला का पोस्टमार्टम हो चुका है जबकि पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बीते रविवार को कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव निवासी नरेंद्र अहिरवार की 26 वर्षीय पत्नी पूजा ने गृह क्लेश के चलते घर के एक कमरे में जाकर साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या की कोशिश की। जैसे ही वह फंदे पर लटकी तो पति नरेंद्र ने उसे देख लिया। फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए उरई ले गया।

विज्ञापन

हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पूजा के मायके वाले भी पहुंच गए। उन्होंने उसका इलाज झांसी में न कराकर ग्वालियर में भर्ती कराया। मंगलवार शाम को पूजा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी की मौत की खबर सुनते ही पति नरेंद्र ने भी हॉस्पिटल के चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।

वह खून में लतपथ हो गया। ससुराल वालों ने उसे इलाज के लिए भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे भी कानपुर रेफर कर दिया। नेशनल हाईवे के आटा थाना क्षेत्र के चमारी नाला पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। जैसे ही दंपति का शव गांव पहुंचा तो पूरा गांव आंखों में आंसू लिए उनके दरवाजे पर आ गया। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed