{"_id":"61d6bf4c04c9527094572e09","slug":"up-horrific-road-accident-in-ghatampur-kanpur-car-collided-with-a-tree-three-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर के घाटमपुर में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर के घाटमपुर में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, तीन की मौत
Thu, 06 Jan 2022 03:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 06 Jan 2022 03:59 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में मौके पर ही कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के मूसानगर रोड पर कृष्णा ढाबा के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे हादसे की जानकारी पर सीएचसी पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
कुरियां निवासी सियाराम कुटार का बेटा अभिषेक (21) गांव निवासी अपने दोस्तों राम सजीवन के बेटे जितेंद्र (25) और अशोक कुमार के बेटे अंकित सिंह (20) के साथ कार से गुरुवार को घूमने निकले थे। तीनों घर से फतेहपुर जिले के अमोली में मेला देखने की बात कह कर निकले थे। लेकिन अमौली जाने के बजाए तीनों इधर-उधर घूम रहे थे।
विज्ञापन
घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के मूसानगर रोड के पास हथेरूआ मोड़ के पास उनके कार पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीनों गांव के पदम सिंह की कार मांग कर निकले थे। कार अंकित चला रहा था।