फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: horrific road accident in Farrukhabad, bike rammed into the truck, child and woman died

यूपी: फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी बाइक, रक्षाबंधन पर घर जा रही मां और दो बेटों की मौत

Sun, 22 Aug 2021 04:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 22 Aug 2021 04:49 PM IST
सार

फर्रूखाबाद में रक्षाबंधन के दिन अपने दो बेटों के साथ माएके जा रही महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। एक साथ तीन मौतों की खबर से घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
UP: horrific road accident in Farrukhabad, bike rammed into the truck, child and woman died
हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव हाथियापुर के पास शाम को कायमगंज की ओर जा रहे ट्रक में पीछे से एक बाइक घुस गई। उस पर सवार महिला व उसके बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन


बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान मीना देवी के रूप में हुई है। वहीं सात वर्षीय उसके बेटे रोहन की भी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक भी उसका बेटा था।
विज्ञापन


जिसकी लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतका मीना कंपिल थाना क्षेत्र के गांव मेदपुर की रहने वाली थी। रक्षाबंधन पर अपने दोनों बेटों को लेकर जहानगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर स्थित मायके जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे उतर कर बिजली के पोल से टकरा गया है। इसी दौरान पीछे आ रही बाइक भी उसकी चपेट में आ गई। टक्कर लगाने के बाद बाइक में आग लग गई। जिसे वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बुझा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed