फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: HBTU student missing under suspicious circumstances, mobile of missing student also stopped from Feb 8

यूपी: एचबीटीयू का छात्र संदिग्ध हालात में लापता, आठ फरवरी से लापता छात्र का मोबाइल भी बंद

Fri, 12 Feb 2021 02:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Feb 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
UP: HBTU student missing under suspicious circumstances, mobile of missing student also stopped from Feb 8
लापता छात्र धीरज सिंह - फोटो : amar ujala
कानपुर एचबीटीयू (हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी) का सेकेंड ईयर का छात्र धीरज सिंह संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। हॉस्टल में आखिरी बार वह आठ फरवरी को देखा गया था। तब से उसका मोबाइल बंद है।
विज्ञापन


गुरुवार को साथी छात्र के साथ नवाबगंज थाने पहुंचे पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई। बिजली विभाग में संविदा कर्मी फतेहपुर के किशनपुर के सरौली गांव निवासी श्याम बाबू सिंह का बेटा धीरज आईटी ट्रेड से बीटेक कर रहा है।
विज्ञापन


वह एलवी ओल्ड हॉस्टल में रह रहा था। पिता के मुताबिक धीरज आठ तारीख की सुबह गांव से चला था। हॉस्टल के रजिस्टर पर दर्ज टाइमिंग के मुताबिक दोपहर 1:10 बजे धीरज ने इंट्री की थी। दस मिनट बाद वह हॉस्टल से निकल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दोस्तों से पता चला है कि धीरज दोस्त के घर जाने की बात कहकर एक बैग लेकर निकला था। सुबह करीब आठ बजे से धीरज का मोबाइल बंद है। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सर्विलांस की मदद से छात्र के मोबाइल नंबर की आखिरी लोकेशन पता की जा रही है। वहीं एचबीटीयू प्रशासन भी अपने स्तर से छात्र का पता लगाने का प्रयास कर रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed