{"_id":"5efd98ed8ebc3ea15824f02b","slug":"up-groom-had-climbed-on-mare-suddenly-woman-reached-and-said-this-is-my-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घोड़ी चढ़ चुका था दूल्हा तभी पहुंच गई युवती, बोली ये तो मेरा पति है फिर जमकर काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घोड़ी चढ़ चुका था दूल्हा तभी पहुंच गई युवती, बोली ये तो मेरा पति है फिर जमकर काटा हंगामा
Thu, 02 Jul 2020 01:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के लालजी पुरवा गांव निवासी एक युवक की बरात निकासी के समय पहुंची युवती ने उसे अपना पति बताते हुए हंगामा कर दिया। युवती ने कहा कि युवक से उसकी शादी पहले ही हो चुकी है। उसने फोटो भी दिखाए। पुलिस दूल्हे को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
इसलिए बरात नहीं गई। युवक श्रीनगर में सीआरपीएफ ने तैनात है। पुलिस ने उसके खिलाफ शांतिभंग के अंदेशे में कार्रवाई की है। गांव निवासी एक युवक का विवाह पुखरायां निवासी युवती से तय हुआ था। मंगलवार को बरात जानी थी। देर शाम निकासी की रस्म चल रही थी।
तभी कानपुर नगर के शिवराजपुर निवासी एक युवती वहां पहुंच गई और दूल्हे को अपना पति बताकर हंगामा करने लगी। काफी समझाने के बाद भी युवती नहीं मानी और सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को युवती ने दूल्हे के साथ अपने फोटो व मैसेज दिखाए और विवाह होने की बात कही।
विज्ञापन
इस पर पुलिस दूल्हे को थाने ले गई। घटना के बाद बारात नहीं गई। उधर, पुलिस ने दूल्हे के परिजनों से दुल्हन के घर वालों को घटना की जानकारी दिलवाई तो उन्होंने विवाह से मना कर दिया। एसएसआई विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि युवती ने युवक को पति बताकर फोटो दिखाई है।