फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Girl suicide by writing Gulshan I miss you words on her palm box of vermilion was found on roof in kanpur

UP: 'गुलशन आई मिस यू...', 12वीं की छात्रा ने हथेली पर ये शब्द लिखकर दी जान; छत पर मिली इस सामान की डिब्बी

Mon, 07 Jul 2025 08:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Jul 2025 08:24 AM IST
सार

कानपुर में 12वीं की छात्रा ने खुदकुशी कर ली। इंटर की छात्रा ने प्रेम-प्रसंग में घर में फंदा लगा लिया। परिजनों ने प्रेमी पर परेशान करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
UP Girl suicide by writing Gulshan I miss you words on her palm box of vermilion was found on roof in kanpur
छात्रा ने की खुदकुशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बाईं हथेली पर गुलशन आई मिस यू... लिखकर शनिवार रात 12वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। मां खाना खाने के लिए बुलाने कमरे में पहुंची तो उसे फंदे पर लटकता देखकर चीख निकल गई। घटना कानपुर के गोविंदनगर थाना इलाके की है।
विज्ञापन


मिल्कबोर्ड चौकी क्षेत्र में रहने वाले किराना दुकानदार की 18 वर्षीय बेटी इंटर की छात्रा थी। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 10 बजे छात्रा के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को शव बेड पर रखा मिला। परिजनों के अनुसार, वह उसे अस्पताल से लेकर लौटे थे। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया था। मामला संदिग्ध लगने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम में भेजने से पहले फॉरेंसिक को मौके पर बुलाया। पंचनामे के दौरान पुलिसकर्मियों को बाईं हथेली पर रोते हुए इमोजी के साथ गुलशन आई मिस यू लिखा मिला। इसके बाद टीम ने परिजनों से युवक के बारे में पूछा। तब परिजनों ने पूरी सच्चाई बयां की।
 

शोहदे की कहानी सुनाकर किया गुमराह
परिजनों ने पहले आरोप लगाया था कि इलाके का एक युवक उनकी बेटी को तीन महीने से परेशान कर रहा था। शनिवार रात करीब नौ बजे युवक अपने साथियों के साथ घर के नीचे पहुंचा और छत पर सिंदूर की डिब्बी फेंकी। 

 

इसके बाद छात्रा को फोन करके शादी का दबाव बनाया। मना करने पर पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी। उसके जाने के बाद छात्रा कमरे में चली गई। मां बुलाने के लिए कमरे में पहुंची तो वह फंदे से लटकी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed