{"_id":"610b72948ebc3e88db288f65","slug":"up-fraud-in-the-bail-of-90-percent-of-the-criminals-of-unnao-and-auraiya-revealed-in-the-investigation-of-the-crime-branch","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उन्नाव और औरैया के 90 फीसदी अपराधियों की जमानत में फर्जीवाड़ा, क्राइम ब्रांच की जांच में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उन्नाव और औरैया के 90 फीसदी अपराधियों की जमानत में फर्जीवाड़ा, क्राइम ब्रांच की जांच में खुलासा
Thu, 05 Aug 2021 10:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:44 AM IST
सार
डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि गंभीर मामलों के अपराधियों को फर्जी जमानतदारों पर जमानत दिलाई जा रही है। इसके पीछे कई गिरोह सक्रिय हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
फर्जी जमानतदार के मामले में क्राइम ब्रांच की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। कानपुर से जेल गए औरैया और उन्नाव के अपराधियों में से करीब 90 फीसदी अपराधी फर्जी जमानत पर छूट रहे हैं। जमानतदार उपलब्ध कराने के कई ठेकेदार हैं। जो गिरोह बनाकर इस पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे हैं। जांच टीम को कई गिरोहों के बारे में जानकारी मिली है।
तथ्यों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। जल्द बड़े गिरोह पर शिकंजा कसा जा सकता है। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि गंभीर मामलों के अपराधियों को फर्जी जमानतदारों पर जमानत दिलाई जा रही है। इसके पीछे कई गिरोह सक्रिय हैं। कानपुर के कल्याणपुर, नवाबगंज और बिठूर फर्जी जमानतदारों के गढ़ हैं।

वहीं औरैया व उन्नाव के गिरोह की सबसे अधिक भूमिका है। क्राइम ब्रांच का दावा है कि इन दो जिलों के करीब 90 फीसदी अपराधियों को यही गिरोह जमानत दिलवा रहे हैं। ये बेहद गंभीर मामला है। कोर्ट को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है। इसमें कथित अधिवक्ता, उनके मुंशी आदि शामिल हैं। जो फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जीवाड़े को अंजाम दिलाते हैं।
मोटी रकम वसूलते हैं आरोपी
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह जमानत कराने का ठेका लेते हैं। जैसा अपराध वैसी रकम वसूलते हैं। हत्या जैसे गंभीर मामलों में 50 हजार से एक लाख रुपये तक वसूलते हैं। चोरी, लूट आदि के मामले में अधिकतर पचास हजार रुपये लेते हैं। इसमें दस्तावेज खुद तैयार करते हैं। फर्जी जमानतदार भी तैयार करते हैं। एक-एक जमानतदार ने सैकड़ों की जमानत ले रखी है। शातिर बदमाश खुलेआम घूम रहे हैं।
जमानत खारिज कराई जाएंगी, लगेगा गैंगस्टर
पुलिस अफसरों ने बताया कि जिन बदमाशों की फर्जी तरीके से जमानत कराई गई हैं उन सभी की जमानत निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो जमानतदार रहे हैं उनको चिह्नित कर गिरफ्तारी की जाएगी। डीसीपी ने बताया कि गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। अवैध संपत्ति मिली तो उसको जब्त किया जाएगा।