{"_id":"5fe62f968ebc3e3eac38fb2b","slug":"up-four-coaches-of-goods-train-derailed-near-bhimsen-station-in-kanpur-jhansi-route-disrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर में भीमसेन स्टेशन के पास मालगाड़ी के चार कोच पटरी से उतरे, झांसी रूट बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर में भीमसेन स्टेशन के पास मालगाड़ी के चार कोच पटरी से उतरे, झांसी रूट बाधित
Sat, 26 Dec 2020 12:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
कानपुर के भीमसेन में मालगाड़ी पटरी से उतरी, झांसी रूट बाधित
- फोटो : amar ujala
कानपुर आ रही मालगाड़ी के चार कोच शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे भीमसेन स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। इससे कानपुर-झांसी रूट ठप हो गया। हादसा डाउन लाइन पर हुआ। मुंबई, गुजरात से आ रहीं 6 से ज्यादा ट्रेनें फंस गईं।
राहत कार्य शुरू कर दिया गया। रात 11 बजे झांसी-मुंबई जाने वाला अप रूट चालू कर दिया गया। अप लाइन की मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस रात 11 बजे निकल सकी। झांसी से अनवरगंज रेलवे स्टेशन आ रही सीमेंट लदी मालगाड़ी के पीछे के पांच से लेकर आठ नम्बर तक के चार कोच पटरी से उतर गए।
सूचना पर दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) कानपुर और झांसी से घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। मुंबई से आ रही कुशीनगर एक्सप्रेस और गुजरात से आ रही साबरमती एक्सप्रेस फंस गईं।
विज्ञापन
ग्वालियर से आरपीएफ सहायक सुरक्षा आयुक्त अरुण और जूही आरपीएफ थाने की इंस्पेक्टर शिप्रा समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि राहत कार्य चालू करा दिया गया है। देर रात तक ट्रैक बहाल करा दिया जाएगा। उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी।