{"_id":"66cf4dd847440a2c550cc4f7","slug":"up-former-mla-s-son-in-law-missing-scooty-found-in-bhairavghat-2024-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पूर्व विधायक का दामाद लापता, भैरोघाट में मिली स्कूटी, कमरे में मिला मोबाइल और पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पूर्व विधायक का दामाद लापता, भैरोघाट में मिली स्कूटी, कमरे में मिला मोबाइल और पर्स
Wed, 28 Aug 2024 10:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 28 Aug 2024 10:59 PM IST
सार
Kanpur News: पूर्व विधायक का दामाद चार दिन पहले लापता हो गया। उनकी पत्नी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए
परिजनों ने नवाबगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
नवाबगंज थाना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जालौन के पूर्व विधायक दया शंकर वर्मा का इंजीनियर दामाद संदिग्ध हालात में चार दिन पहले लापता हो गया। उनकी स्कूटी भैरवघाट में खड़ी मिली। उनकी पत्नी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए नवाबगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस भैरवघाट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उनकी तलाश में जुटी है।
कानपुर देहात के सिकंदरा स्थित फिरोजपुर निवासी मनोज कुमार भारतीय ने बताया कि उनके भाई सत्येंद्र कुमार (44) एक निजी कंपनी में इंजीनियर थे। नौकरी छूट जाने से तनाव में रहते थे। वर्तमान में वह पत्नी प्रभा वर्मा व दो बच्चों अभिश्री व अभिराज के साथ सिग्नेचर सिटी में रहते थे। वह अक्सर बिना बताए घर से चले जाते थे। बीते 24 अगस्त की सुबह करीब 7:35 बजे वह स्कूटी लेकर घर से निकले थे। इसके बाद नहीं लौटे।

Trending Videos
मोबाइल बंद मिलने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। तो मोबाइल व पर्स कमरे में मिला। मंगलवार को उनकी स्कूटी भैरवघाट के पास खड़ी मिली। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। थानाप्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से उनकी खोजबीन की जा रही है।