{"_id":"5cffd6eabdec2207897f3f47","slug":"up-etawah-rajdhani-express-accident-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर चार लोगों की मौत में जांच अधिकारी बोले, उल्टी साइड उतरने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर चार लोगों की मौत में जांच अधिकारी बोले, उल्टी साइड उतरने से हुआ हादसा
Tue, 11 Jun 2019 09:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 11 Jun 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
इटावा में ट्रेन हादसे में चार लोगों की जान चली गई थी
- फोटो : अमर उजाला
इटावा के बलरई रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर चार युवकों की मौत के मामले की जांच करने मंगलवार को छह सदस्यीय टीम पहुंची। करीब तीन घंटे की पड़ताल के बाद टीम की अगुवाई कर रहे डीटीएम टूंडला ने हादसे के लिए मृतकों को ही जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि चारों उल्टी साइड से ट्रेन से उतरे, इसी कारण ट्रेन की चपेट में आ गए थे।
डीआरएम इलाहाबाद अमिताभ कुमार के निर्देश पर मंगलवार सुबह छह सदस्यीय जांच टीम कालका एक्सप्रेस से बलरई स्टेशन पहुंची। टीम की अगुवाई डीटीएम टूंडला समर्थ गुप्ता कर रहे थे। टीम ने करीब तीन घंटे तक हादसा स्थल वाली लूप लाइन और मेन लाइन का निरीक्षण किया। साथ ही स्टेशन मास्टर और अन्य से हादसे के संबंध में जानकारी ली।

Trending Videos
रेलवे की छह सदस्यीय टीम ने की हादसे के कारणों की जांच
इसके बाद पत्रकारों से कहा कि चारों यात्रियों की गलती से हादसा हुआ। वे ट्रेन से गलत दिशा में उतरकर जा रहे। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद टीआई डीएस मीना मौके पर पहुंचे थे। टीटीई द्वारा जबरिया ट्रेन से उतारने के सवाल पर समर्थ गुप्ता ने कहा कि जनरल के टिकट पर स्लीपर में यात्रा कर रहे थे।
टीटीई ने जुर्माना भरने को कहा तो वे तुरंत उतर बोगी से गए थे। एंबुलेंस से शव ले जाने पर खर्च 18 हजार रुपये किराया क्या रेलवे मृतकों के परिजनों को देगा। इस पर जांच अधिकारी चुप्पी साध गए। टीम में सहायक आरपीएफ सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पाल, एडीईएन उदयवीर सिंह, डब्ल्यूएमआई राकेश ग्रोवर, सीएमआई नरेश मीणा, टीआई डीएस मीणा शामिल रहे।