फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up etawah rajdhani express accident investigation

राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर चार लोगों की मौत में जांच अधिकारी बोले, उल्टी साइड उतरने से हुआ हादसा

Tue, 11 Jun 2019 09:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 11 Jun 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
up etawah rajdhani express accident investigation
इटावा में ट्रेन हादसे में चार लोगों की जान चली गई थी - फोटो : अमर उजाला
इटावा के बलरई रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर चार युवकों की मौत के मामले की जांच करने मंगलवार को छह सदस्यीय टीम पहुंची। करीब तीन घंटे की पड़ताल के बाद टीम की अगुवाई कर रहे डीटीएम टूंडला ने हादसे के लिए मृतकों को ही जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि चारों उल्टी साइड से ट्रेन से उतरे, इसी कारण ट्रेन की चपेट में आ गए थे। 
विज्ञापन


डीआरएम इलाहाबाद अमिताभ कुमार के निर्देश पर मंगलवार सुबह छह सदस्यीय जांच टीम कालका एक्सप्रेस से बलरई स्टेशन पहुंची।  टीम की अगुवाई डीटीएम टूंडला समर्थ गुप्ता कर रहे थे। टीम ने करीब तीन घंटे तक हादसा स्थल वाली लूप लाइन और मेन लाइन का निरीक्षण किया। साथ ही स्टेशन मास्टर और अन्य से हादसे के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन


 

रेलवे की छह सदस्यीय टीम ने की हादसे के कारणों की जांच

इसके बाद पत्रकारों से कहा कि चारों यात्रियों की गलती से हादसा हुआ। वे ट्रेन से गलत दिशा में उतरकर जा रहे। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद टीआई डीएस मीना मौके पर पहुंचे थे। टीटीई द्वारा जबरिया ट्रेन से उतारने के सवाल पर समर्थ गुप्ता ने कहा कि जनरल के टिकट पर स्लीपर में यात्रा कर रहे थे।

टीटीई ने जुर्माना भरने को कहा तो वे तुरंत उतर बोगी से गए थे। एंबुलेंस से शव ले जाने पर खर्च 18 हजार रुपये किराया क्या रेलवे मृतकों के परिजनों को देगा। इस पर जांच अधिकारी चुप्पी साध गए। टीम में सहायक आरपीएफ  सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पाल, एडीईएन उदयवीर सिंह, डब्ल्यूएमआई राकेश ग्रोवर, सीएमआई नरेश मीणा, टीआई डीएस मीणा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed