{"_id":"61e1612fe272e114051b7786","slug":"up-elections-case-filed-against-two-congress-supporters-for-violation-of-model-code","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव: आचार संहिता के उल्लंघन में दो कांग्रेसी समर्थकों पर मुकदमा दर्ज, प्रचार सामग्री जब्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव: आचार संहिता के उल्लंघन में दो कांग्रेसी समर्थकों पर मुकदमा दर्ज, प्रचार सामग्री जब्त
Fri, 14 Jan 2022 07:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 14 Jan 2022 07:14 PM IST
सार
पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी सागर सिंह की फोटो लगे मोबाइल कवर बाट रहे दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। जिनके पास से एक सैकड़ा से ज्यादा मोबाइल कवर मिले हैं जिस पर कांग्रेस प्रत्याशी सागर सिंह की फोटो लगी है। पुलिस ने वाहन समेत प्रचार सामग्री को जप्त कर लिया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में चुनाव आयोग की बिना इजाजत के कांग्रेस की प्रचार सामग्री बांट रहे दो समर्थकों पर पुलिस ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा पंजीकृत किया है। जिनके पास से एक सैकड़ा से ज्यादा मोबाइल कवर मिले हैं। जिस पर कांग्रेस प्रत्याशी सागर सिंह की फोटो लगी है। पुलिस ने वाहन समेत प्रचार सामग्री को जप्त कर लिया है।
बता दें कि जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी अनिल कुमार द्वारा गठित टीम के प्रभारी उप निरीक्षक सुरेंद्र नाथ हमराही के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम चितैया जा रहे थे।
तभी गांव के बाहर बोलेरो गाड़ी पर सवार दो व्यक्ति ग्रामीणों को मोबाइल कवर जिस पर कांग्रेसी नेता सागर सिंह का फोटो लगा हुआ था वितरण कर रहे थे। इस पर पुलिस ने उनसे चुनाव आयोग की परमिशन की कॉपी मांगी लेकिन वे उपलब्ध नहीं करा सके।
विज्ञापन
पुलिस ने बोलेरो वाहन एवं दोनों व्यक्तियों को लेकर थाने आई और वाहन जप्त कर लिया। वाहन में 102 मोबाइल कवर पकड़ लिए। पकड़े गए लोगों में मुकेश कुमार मिश्रा पुत्र राम मित्र मिश्रा निवासी अकसोहा जिला सीतापुर एवं वाहन चालक महेंद्र मिश्रा पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।