फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Up election: Equations changed more than candidates

कानपुर: प्रत्याशियों से ज्यादा बदल गए समीकरण, भाजपा की सपा, कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों से कड़ी टक्कर

Sat, 22 Jan 2022 12:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 22 Jan 2022 12:25 PM IST
सार

इस बार प्रत्याशियों से ज्यादा चुनावी समीकरण बदल गए हैं। वर्ष-2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जहां मोदी लहर का फायदा मिला था, वहीं सपा और कांग्रेस के गठबंधन की वजह से शहरी क्षेत्र की तीन सीटों पर विपक्ष को जीत मिली थी।

विज्ञापन
Up election: Equations changed more than candidates
भाजपा, कांग्रेस और सपा के चुनाव चिन्ह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की ओर से तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी होने के साथ ही जीत-हार का गणित तेज हो गया। कई सीटों पर भाजपा की सपा, कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों से कड़ी टक्कर होने की चर्चा है। प्रत्याशियों के चेहरे पर टिकट पाने की खुशी जरूर दिख रही है, लेकिन इस बार के चुनाव में जीत हासिल करना आसान नहीं होगी।
विज्ञापन


वजह यह है कि इस बार प्रत्याशियों से ज्यादा चुनावी समीकरण बदल गए हैं। वर्ष-2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जहां मोदी लहर का फायदा मिला था, वहीं सपा और कांग्रेस के गठबंधन की वजह से शहरी क्षेत्र की तीन सीटों पर विपक्ष को जीत मिली थी। इस बार मोदी लहर का असर पहले जैसा नहीं नजर आ रहा। हालांकि, सपा और कांग्रेस भी एक साथ नहीं हैं।
विज्ञापन


ऐसे में प्रत्याशियों के बीच मुकाबले के नए समीकरण सामने आ सकते हैं। तस्वीर सभी दलों के प्रत्याशी सामने आने के बाद साफ होने की उम्मीद है। भाजपा ने डैमेज कंट्रोल की रणनीति पर काम करते हुए अब तक कानपुर नगर और देहात जिले की तीन सीटों पर चेहरे बदले हैं। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा सीसामऊ और आर्यनगर सीट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसामऊ में पिछली बार सपा से शिकस्त पाए सुरेश अवस्थी को आर्यनगर और आर्यनगर में सपा से हारे सलिल विश्नोई को सीसामऊ में उतारा गया है। शहर की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रत्याशियों के बीच इसी तरह की स्थिति रहने की बात कही जा रही है। जहां-जहां चेहरे दोहराए गए हैं, वहां अपनों को समझाना भी प्रत्याशियों के लिए मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed