फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   up election 2022, Voting in seats of hamirpur up

UP Chunav 2022: हमीरपुर में अल्पसंख्यक मतदाता तय करेंगे प्रत्याशी के भाग्य का फैसला

Sun, 20 Feb 2022 11:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 20 Feb 2022 11:03 AM IST
सार

सदर विधानसभा में मौदहा कस्बा सहित आसपास के गांवों में अल्पसंख्यक समुदाय के करीब 40 हजार मतदाता हैं। बीते चुनावों का इतिहास बताता है कि अल्पसंख्यक समुदाय से लोकदल से डॉ. समीम जाफरी व कम्युनिस्ट पार्टी के मो. अहमद चुनाव लड़े और बेहद कम अंतर से पराजित हुए थे।

विज्ञापन
up election 2022, Voting in seats of hamirpur up
हमीरपुर चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में विधानसभा चुनाव में यहां के अल्पसंख्यक मतदाता प्रत्याशी के भविष्य का फैसला करने में अहम भूमिका निभाते हैं। यही वजह है कि सपा, बसपा व कांग्रेस की नजर अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं पर एक बार फिर आकर टिक गई है।
विज्ञापन

 
सदर विधानसभा में मौदहा कस्बा सहित आसपास के गांवों में अल्पसंख्यक समुदाय के करीब 40 हजार मतदाता हैं। बीते चुनावों का इतिहास बताता है कि अल्पसंख्यक समुदाय से लोकदल से डॉ. समीम जाफरी व कम्युनिस्ट पार्टी के मो. अहमद चुनाव लड़े और बेहद कम अंतर से पराजित हुए थे।
विज्ञापन


लेकिन सपा व बसपा गठबंधन से बशीरुद्दीन चुनाव लड़कर जीत दर्ज करा चुके हैं। इसी के बाद अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं का रुझान अधिकांश सपा की ओर रहा है। हालांकि पहली बार आए राहुल गांधी ने मांचा गांव में रात विश्राम किया। इस गांव के साथ गुसियारी में भी चौपाल लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका अल्पसंख्यक मतदाताओं पर खासा असर पड़ा था। लंबे समय से सपा का दामन थामने वाले मुस्लिम मतदाताओं की अच्छी संख्या कांग्रेस में चली गई। इस चुनाव में कांग्रेस, बसपा और सपा के राजनीतिक धुरंधर अल्पसंख्यक मतदाताओं में अपनी पैठ बनाने में जुटे हैं। यह आगामी 10 मार्च के बाद ही यह पता चल सकेगा कि ऊंट किस करवट बैठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed