{"_id":"61717818e762022ae01558d8","slug":"up-election-2022-shivpal-yadav-said-that-he-will-tie-up-with-anyone-except-bjp-will-give-priority-to-sp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी इलेक्शन 2022: शिवपाल यादव बोले भाजपा छोड़ किसी से भी करेंगे गठबंधन, सपा को देंगे प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी इलेक्शन 2022: शिवपाल यादव बोले भाजपा छोड़ किसी से भी करेंगे गठबंधन, सपा को देंगे प्राथमिकता
Thu, 21 Oct 2021 07:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 21 Oct 2021 07:56 PM IST
सार
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने के संकेत दिए है। शिवपाल ने कहा कि वो भाजपा को छोड़कर किसी भी पार्टी से गठबंधन कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सामाजिक परिवर्तन यात्रा लेकर फतेहपुर पहुंचे प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के अलावा किसी भी पार्टी से गठबंधन कर सकते हैं। गठबंधन में सपा को प्राथमिकता देंगे। प्रसपा अध्यक्ष ने पूरी तरह से बसपा और कांग्रेस का नाम लेने से भी परहेज किया।
गुरुवार को डाक बंगले में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 12 अक्तूबर को मथुरा से सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा शुरू की थी। जहां पर यात्रा पहुंच रही है, उनके स्वागत में भीड़ उमड़ रही है। इससे साफ है कि पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। भाजपा सरकार ने एक भी सड़क या किसी नदी में सेतु का निर्माण नहीं कराया है।

चुनाव में कालाधन वापस लाने, भ्रष्टाचार 100 दिन में समाप्त करने, हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने, किसानों की आय दो गुनी करने की घोषणा की थी, लेकिन एक भी घोषणा पूरी नहीं हुई है। हालात ये हैं कि जनता परेशान है, बेरोजगारी बढ़ी है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी है।
नौकरशाहों पर सरकार का अंकुश नहीं रह गया है। इसका प्रमाण आगरा में थाने के अंदर पुलिस के सफाई कर्मचारी के हत्या करने से लिया जा सकता है। भाजपा सरकार ने सिर्फ दो गुजराती उद्योगपति अंबानी और अड़ानी का विकास कराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा से उन्हें पूरा परहेज है।
सपा से भी गठबंधन को लेकर वार्ता चल रही हैं। इस मौके पर प्रसपा प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह, समरजीत सिंह, बीना सिंह पटेल, रामशरण यादव, धर्मेंद्र सिंह परिहार, आलोक द्विवेदी मौजूद रहे।