फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Up election 2022: Ruckus over tickets, who will win the ground

UP election 2022: कानपुर की पांच सीटों पर कांग्रेस में मचा घमासान, दावेदारों की कतार लंबी होने से बढ़ी परेशानी

Mon, 24 Jan 2022 02:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 24 Jan 2022 02:00 PM IST
सार

कानपुर की पांच विधानसभा सीटाें पर कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं ले पाई है। सबसे अधिक खींचतान गोविंदनगर, सीसामऊ और कल्याणपुर सीट पर है। शैलेंद्र की दावेदारी का आधार ब्राह्मण मतदाता तो करिश्मा वर्ष 2019 के उपचुनाव में मुख्य प्रतिद्वंद्वी होने के नाते अपना दावा पेश कर रही हैं।

विज्ञापन
Up election 2022: Ruckus over tickets, who will win the ground
प्रियंका गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद पार्टियों में टिकट के मारा-मारी शुरु हो गई है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दावेदारों की कतार लंबी होने से जिले की सभी सीटों पर प्रत्याशी तय करने में भाजपा और बसपा से पिछड़ गई हैं। दोनों दलों को अभी पांच-पांच सीटों पर प्रत्याशी तय करने हैं। कांग्रेस में कहीं ब्राह्मण-क्षत्रिय, कहीं मुस्लिम-सवर्ण तो कहीं ब्राह्मण-ब्राह्मण के बीच खींचतान है।
विज्ञापन


सपा पिछड़ा, मुस्लिम और अन्य वर्गों के बीच सामंजस्य बैठाने में उलझी है। भाजपा की घाटमपुर समेत कानपुर देहात और फतेहपुर की दो-दो सीटें गठबंधन के फेर में फंस गई हैं। वहीं, बसपा को सिर्फ गोविंदनगर सीट से प्रत्याशी तय करना है।
विज्ञापन


कांग्रेस में दावेदार अड़े, उलझन में पार्टी
कांग्रेस पार्टी जिले की पांच सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं ले पाई है। कहा जा रहा है कि 24 जनवरी की देर शाम या फिर अगले दिन दोपहर तक प्रत्याशियों की सूची जारी हो सकती है। सबसे अधिक खींचतान गोविंदनगर, सीसामऊ और कल्याणपुर सीट पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंदनगर में ब्राह्मण-क्षत्रिय, कल्याणपुर में ब्राह्मण-ब्राह्मण और सीसामऊ में मुस्लिम बनाम सवर्ण की लड़ाई है। पार्टी ने अभी बिठूर सीट से भी प्रत्याशी नहीं उतारा है। वजह यह कि गोविंदनगर और कल्याणपुर में दावेदारों के बीच ज्यादा खींचतान हुई तो किसी एक को बिठूर में समायोजित किया जा सकता है।

वैसे बिठूर में भी कई दावेदारों ने पूरा जोर लगा रखा है। इसी तरह सुरक्षित सीट घाटमपुर पर पार्टी को दमदार चेहरे की तलाश है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, गोविंदनगर सीट पर सबसे ज्यादा खींचतान पार्टी की दक्षिण इकाई के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र दीक्षित और महिला मोर्चा की कानपुर-बुंदेलखंड जोन अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर के बीच है।

इनके अलावा प्रदेश पदाधिकारी विकास अवस्थी भी दावेदारी कर रहे हैं। शैलेंद्र दीक्षित पहले भी यहां से प्रत्याशी रहे हैं। शैलेंद्र की दावेदारी का आधार ब्राह्मण मतदाता तो करिश्मा वर्ष 2019 के उपचुनाव में मुख्य प्रतिद्वंद्वी होने के नाते अपना दावा पेश कर रही हैं।


इसी तरह कल्याणपुर में पांच से अधिक ब्राह्मण नेताओं के बीच टिकट को लेकर खींचतान है। इनमें महिला दावेदार भी शामिल हैं। सीसामऊ सीट पर उत्तर इकाई के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री समेत कई दावेदार जोर आजमाइश कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले सपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पार्षद हाजी सुहेल अहमद की वजह से सीसामऊ सीट पर प्रत्याशी चयन का समीकरण बदल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed