फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Up election 2022: Leaders are banned from campaigning in these localities

UP election 2022: कानपुर के इन मोहल्लों में नेताओं को चुनाव प्रचार करने पर रोक

Tue, 18 Jan 2022 07:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 18 Jan 2022 07:11 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पार्टियों ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। इस सब के बीच कानपुर के एक मोहल्ले में चुनाव प्रचार पर प्रतिबंधित कर दिया गया है। 
इस मोहल्ले में 10 साल से सड़क नहीं बनी है। 

विज्ञापन
Up election 2022: Leaders are banned from campaigning in these localities
यूपी में चुनाव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

मूलभूत समस्याओं से आजिज अंबेडकरपुुरम सेक्टर-1 के लोगों ने नेताओं को मोहल्ले में चुनाव प्रचार पर प्रतिबंधित कर दिया है। आवास-विकास परिषद और नगर निगम में खींचतान के चलते इस मोहल्ले में 10 साल से सड़क नहीं बनी है। पार्क में जगह-जगह गंदगी, कूड़े के ढेर लगे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़क न बनी तो मतदान नहीं करेंगे।
विज्ञापन


आवास विकास अंबेडकरपुरम सेक्टर-1 के लोग सड़कों के निर्माण, सफाई, पार्क के विकास के लिए वर्षों से राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, क्षेत्रीय पार्षद संजय यादव के साथ ही आवास विकास परिषद और नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं। यहां के विकास की सुधि किसी ने नहीं ली। यहां बरसात में स्थिति नारकीय हो जाती है।
विज्ञापन


इससे नाराज क्षेत्रवासियों ने 17 जनवरी को महिलाओं, बुुजुर्गों, बच्चों सहित रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लेकर विरोध व्यक्त करते हुए मतदान के बहिष्कार का ऐलान किया। जनप्रतिनिधियों पर समस्याओं का निराकरण न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिक भोलानाथ पाल के नेतृत्व में एकजुट हुए नागरिकों ने बताया कि सांसद, विधायक, पार्षद के मोहल्ले के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी लेने के बाद ही मतदान बहिष्कार का निर्णय वापस लिया जाएगा। विरोध करने वालों में डीके सक्सेना, रामआसरे, सतीश वर्मा, रजत श्रीवास्तव, हृदय नारायण, जितेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, शमिष्ठा देवी, प्रमिला राज, राजू सचान, राम सिंह, संजय कमल आदि शामिल रहे। नीरज मिश्रा ने कहा कि वर्तमान प्रतिनिधि हो या पूर्व, सभी से क्षेत्र के विकास के लिए गुहार लगाई, लेकिन इन लोगों ने अनसुना कर दिया। अब इन्हें मोहल्ले में चुनाव प्रचार नहीं करने देंगे। मतदान भी नहीं करेंगे।


नीलम तिवारी ने कहा कि मकान लेते समय आवास विकास परिषद ने सुनहरे ख्वाब दिखाए थे। सड़क, पानी, सीवर व्यवस्था, विकसित पार्क की सुविधा देने की बात कही थी, लेकिन सब हवाहवाई साबित हुआ। भोलानाथ पाल ने कहा कि जिससे भी समस्या बताई सभी ने मूर्ख बनाया। सांसद, विधायक, पार्षद, आवास विकास परिषद और नगर निगम अधिकारियों ने पल्ला झाड़ लिया। विकास कार्य होने तक लड़ाई जारी रहेगी। सतीश कुमार वर्मा ने कहा कि पार्क होने के बावजूद न होने के बराबर है। बाउंड्रीवाल टूटी है। रखरखाव, सफाई न होने से पार्क कूड़ाघर बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed