{"_id":"61e190e3fa05a77bd97f0853","slug":"up-election-2022-in-seats-where-mla-ticket-will-be-cut-candidate-of-same-community-will-fight-bjp-changed-strategy","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP election 2022: जिन सीटों पर विधायक का टिकट कटेगा, वहां उसी बिरादरी का प्रत्याशी, भाजपा ने बदली रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP election 2022: जिन सीटों पर विधायक का टिकट कटेगा, वहां उसी बिरादरी का प्रत्याशी, भाजपा ने बदली रणनीति
Fri, 14 Jan 2022 08:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 14 Jan 2022 08:45 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव 2022 की घोषणा के बाद भाजपा से एक के बाद जा रहे विधायकों ने पार्टी को चिंता में डाल दिया है। ऐसे में पिछड़ी और अनुसूचित जाति के मतदाताओं के बिखराव के डर से भाजपा ने रणनीति में बदलाव किया है।
विज्ञापन
बीजेपी पार्टी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में पिछड़ी और अनुसूचित जाति के विधायकों का टिकट कटने के बाद इन जातियों के मतदाताओं का भाजपा से मोहभंग होने की चर्चा तेज हो गई है। स्वामी प्रसाद मौर्य समेत आधा दर्जन से अधिक विधायकों के सपा का दामन थामने के बाद इसे और बल मिला है।
भाजपा ने इसे खतरे की घंटी मानते हुए दोनों बिरादरी के लोगों को पार्टी से जोड़े रखने के लिए घेरेबंदी शुरू कर दी है। पार्टी ने तय किया है कि जिस सीट पर जिस विधायक का टिकट कटेगा, वहां उसी बिरादरी के दूसरे नेता को प्रत्याशी बनाया जाएगा।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, रणनीति में यह बदलाव इसलिए किया गया है, जिससे संबंधित बिरादरी के मतदाताओं में गलत संदेश न जाए। पहले यह सूचना आई थी कि प्रदेशभर में भाजपा के जितने विधायक हैं, उनमें से करीब 60 का टिकट काटा जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद से लगातार विधायकों के बागी होने और दूसरे दलों में जाने का सिलसिला शुरू गया है। यह देख डैमेज कंट्रोल में जुटी पार्टी अब कह रही है कि बहुत कम विधायकों का टिकट कटेगा। अकेले कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की बात करें तो यहां पर भाजपा के 47 में से मात्र दो प्रतिशत विधायकों के ही टिकट कटेंगे। पहले पांच फीसदी विधायकों का टिकट कटना था।