फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Election 2022: Chief Minister Yogi Adityanath Visits hardoi up

UP Election 2022: मुख्यमंत्री योगी बोले- पहले हर तीसरे दिन दंगा होता था, हमने प्रदेश को दंगा मुक्त किया

Mon, 21 Feb 2022 01:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Feb 2022 01:48 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि चार साल पहले जब मैं आया था तब मुझे इसी प्रांगण में हेलीपैड से सभा तक आने का अवसर मिला था। पांच वर्ष में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में तमाम विकास के काम किए। इस बार सपा की जड़ें हिलाने के लिए अशोक बाजपेई व नरेश अग्रवाल भी साथ में हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022: Chief Minister Yogi Adityanath Visits hardoi up
हरदोई पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के शाहाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बली सिंह मैदान में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा पर आतंकवाद के मुद्दे को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने डबल इंजन सरकार में हुए विकास कार्यों का बखान किया।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि चार साल पहले जब मैं आया था तब मुझे इसी प्रांगण में हेलीपैड से सभा तक आने का अवसर मिला था। पांच वर्ष में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में तमाम विकास के काम किए। इस बार सपा की जड़ें हिलाने के लिए अशोक बाजपेई व नरेश अग्रवाल भी साथ में हैं।
विज्ञापन


पांच वर्ष में बहुत कुछ बदलते आप ने देखा। इंग्लैंड की महारानी को कोरोना हो गया है। अन्य देशों में भी बड़ी संख्या में लोग मर रहे हैं। वहीं देश में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में बेहतरीन काम हुआ। जो लोग वैक्सीन के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं, वह आप लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। हम विकास कितना भी कर लें इस विकास की सार्थकता तभी है जब सुरक्षा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप ने प्रदेश में पांच साल में कहीं दंगा नहीं सुना। पहले हर तीसरे दिन दंगा होता था। पहले ईद, मोहर्रम में बिजली आती थी होली दिवाली में नहीं आती थी। अब हर धर्म के त्योहार पर बिजली आती है। यह डबल इंजन की सरकार से है। जहां पर बिजली नहीं थी पहुंचाई गई।

सबको बिजली कनेक्शन, गैस कनेक्शन व राशन कार्ड दिए गए। साठ हजार आवास दिए गए। नौजवानों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए अभी एक करोड़ नौ जवानों को टेबलेट दे रहे हैं। दस मार्च के बाद दो करोड़ नौवजवानों को टेबलेट देंगे। यूपी का नौजवान भटकने न पाए, किसी के सामने हाथ न फैलाए इसके लिए युवाओं की मदद करेंगे।

जब अखिलेश यादव सरकार में आए तो आतंकियों के मुकदमे वापस ले रहे थे। हमने सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया। हमने हरदोई के साठ हजार गरीबों को आवास दिए। हम विकास, सुरक्षा व अन्य मुद्दों को लेकर मैदान में हैं। सुरक्षा, विकास व सुशासन के मुद्दे पर सभी योजनाओं का लाभ सबको मिले।

प्रधानमंत्री मोदी की मंशा के अनुरूप पांच वर्ष में प्रदेश को विश्व की नंबर एक अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित कर सकें। इसके लिए भाजपा की सरकार आवश्यक है। शाहाबाद से रजनी तिवारी, सवायजपुर से माधवेंद्र सिंह रानू, हरदोई से नितिन अग्रवाल को, संडीला से अलका अर्कवंशी को, बालामऊ से रामपाल वर्मा, बिलग्राम मल्लावां से आशीष सिंह आशू, गोपामऊ से श्याम प्रकाश और सांडी से प्रभाष का समर्थन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed