फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Election 2022 BJP MP Sakshi Maharaj in Unnao says i think a law should be made to ban hijab across the country

UP Election 2022: सांसद साक्षी महाराज का दावा-प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार, बोले हिजाब पर पूरे देश में लगना चाहिए प्रतिबंध

Wed, 23 Feb 2022 09:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Feb 2022 09:21 AM IST
सार

भाजपा नेता साक्षी महाराज ने कहा कि मुझे लगता है कि पूरे देश में हिज़ाब पर प्रतिबंध लगाने का क़ानून बनना चाहिए। प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी में जिसमें भी दम हो आने वाले 2024 में आकर मेरे सामने चुनाव लड़ लें।

विज्ञापन
UP Election 2022 BJP MP Sakshi Maharaj in Unnao says i think a law should be made to ban hijab across the country
UP Election 2022 - फोटो : ANI

विस्तार

यूपी में आज चौथे चरण का मतदान जारी है। लखनऊ, सीतापुर, खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा, फतेहपुर और पीलीभीत जिले में आज वोटिंग हो रही है। वहीं, उन्नाव जिले में सांसद साक्षी महाराज गदन खेड़ा मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने पहुंचे। उन्होंने सभी से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

विज्ञापन


सांसद साक्षी महाराज का दावा है कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। गदनखेड़ा मतदान केंद्र में वोट डालने के बाद सांसद साक्षी महाराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा 2017 से ज्यादा सीटों पर जीत रही है। 
विज्ञापन


2017 में योगी आदित्यनाथ को जो जनादेश मिला था, इस बार अपना रिकॉर्ड तोड़कर भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे, हो सकता है 350 तक आंकड़ा चला जाए। प्रदेश में योगी फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। चुनाव में हिजाब के मुद्दे पर कहा कि ये मुद्दा तो विपक्ष लेकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक के स्कूल का मामला विपक्ष ने उछाल दिया तो हम लोगों को भी बोलना पड़ा। सांसद ने कहा कि वैसे पूरे देश मे हिजाब पर प्रतिबंध लगना चाहिए। मालूम हो कि साक्षी महाराज उन्नाव से लगातार दूसरी बार सांसद हैं। कट्टर हिन्दुत्ववादी और अपने बयानों को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed