{"_id":"5d16f84d8ebc3e3cd371198a","slug":"up-dial-100-car-accident-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार डंपर ने यूपी डायल-100 की गाड़ी में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे दो सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार डंपर ने यूपी डायल-100 की गाड़ी में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे दो सिपाही
Sat, 29 Jun 2019 11:22 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त यूपी डायल-100 की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट जिले में शनिवार को यूपी डायल-100 की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने डायल-100 की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में दो सिपाही बाल-बाल बच गए जबकि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
यह घटना प्रसिद्धपुर के पास की है। यहां डायल- 100 गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मी अरुण तिवारी (48) पुत्र जागेश्वर, वीरपाल (30) पुत्र राजाराम शुक्रवार देर रात रूटीन गस्त में क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे।
आज सुबह करीब 5:30 बजे जैसे ही प्रसिद्धपुर से पहाड़ी की ओर आने लगे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे पुलिस की गाड़ी सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में जा टकराई। जिससे बिजली का पोल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सरकारी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गनीमत की बात यह रही कि दोनों सिपाहियों को मामूली चोटें आईं हैं। जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
डायल-100 जिला प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि डंपर चालक ने लापरवाही बरतते हुए ऑपोजिट साइड आकर पीछे से टक्कर मारी। जिससे हादसा हुआ है। पहाड़ी थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है।