फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   UP: dead body of young man and woman hanged found in Kannauj

कन्नौज: प्रेमी-युगल को लगा मुकम्मल न होगी मोहब्बत, पहले मिठाई खाई फिर फांसी पर झूल गए दोनों

Tue, 22 Sep 2020 12:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 22 Sep 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
UP: dead body of young man and woman hanged found in Kannauj
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
कन्नौज जिले में तिर्वा क्षेत्र के बलनपुर गांव में एक प्रेमी युगल ने पहले मिठाई खाई फिर उसके बाद रस्सी के सहारे पेड़ पर फांसी लगा ली। सुबह दोनों के शव देख गांव में सनसनी फैल गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


लड़की की कुछ दिन पहले सगाई हुई थी। कोतवाली क्षेत्र के बलनपुर गांव निवासी अभय कुमार ऊर्फ भूरा(21) पुत्र सुरेंद्र दोहरे का गांव में रहने वाली उपासना(19) पुत्री विमलेश पाल से करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


अभय दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। बिरादरी अलग होने की वजह से परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। इस वजह से विमलेश पाल ने औरैया के बेला में रहने वाले एक युवक से उपासना की शादी तय कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 नवंबर को उपासना की शादी होनी थी, 18 सितंबर को सगाई कराई गई। सगाई की जानकारी मिलने पर सोमवार सुबह अभय दिल्ली से गांव लौट आया था। इसके बाद रात को चोरी छिपे उपासना और अभय गांव के बाहर आ गए।

जहां पर दोनों ने एक दुकान से खरीदी मिठाई खाई। इसके बाद नई प्लास्टिक की रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। दोनों की मौत हो गई। मंगलवार सुबह अभय का फंदे पर शव लटका मिला जबकि उपासना का शव रस्सी के पास जमीन पर पूरी तरह लटका मिला।

पुलिस ने बताया कि नई रस्सी होने की वजह से वह वजन पाकर फैल गई थी। पास ही एक लिफाफे में कुछ मिठाई और एक खाली पानी की बोतल मिली। सुबह खेतों की ओर जा रहे किसानों ने दोनों के शव देखे। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी इंद्रपाल सरोज फॉरेंसिंक टीम के साथ पहुंच गए और छानबीन की। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाकर आत्महत्या की पुष्टि हुई है। वजन के कारण नई रस्सी का फंदा छूट गया, जिससे उपासना का शव जमीन पर लटक गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed