फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP cpmt City Topper Shreya Mattoo

यूपी सीपीएमटी में श्रेया मट्टू सिटी टॉपर

Tue, 09 Jun 2015 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Tue, 09 Jun 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
UP cpmt City Topper Shreya Mattoo
उत्तर प्रदेश कंबाइंड प्री मेडिकल टेस्ट (यूपी सीपीएमटी) 2015 में 30वीं रैंक हासिल करके श्रेया मट्टू ने सिटी टॉप किया है। श्रेया के माता-पिता भी डॉक्टर हैं। इसके अलावा सूर्यांग चौरसिया को 39वीं और शिवम सिंह को 47वीं रैंक मिली है। ये दोनों क्रमश: शहर में सेकेंड और थर्ड रैंकर हैं। वहीं एमबीबीएस, बीडीएस में सेलेक्शन पाने वाले स्टूडेंट की संख्या बढ़ गई है। शहर के चार सौ से ज्यादा स्टूडेंट को इनमें एडमिशन मिल सकता है। सेलेक्शन पाने वालों की सूची में लड़कियों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन


सीपीएमटी का रिजल्ट रविवार देर रात जारी कर दिया गया। इसमें शहर के मेधावियों का भी दबदबा रहा। डीपीएस आजाद नगर से इसी साल इंटरमीडिएट (97.6 फीसदी) में सिटी में दूसरी रैंक हासिल करने वाली श्रेया मट्टू सीपीएमटी में सिटी की टॉपर बनी हैं। श्रेया की माता डॉ. रीना मट्टू और पिता डॉ. प्रदीप मट्टू भी डॉक्टर हैं।
विज्ञापन


उनका रतनलाल नगर में हॉस्पिटल है। इसके अलावा यूपी की टॉप-100 की सूची में शहर के कई मेधावियों के नाम हैं। विकास राजपूत की 71वीं, रजत पांडेय की 73वीं, विनीत कुमार की 93वीं और उमर फारुकी की 96वीं रैंक है। इन सबको किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) लखनऊ के एमबीबीएस में एडमिशन मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजीएमयू में एमबीबीएस की 210 सीटें हैं। हालांकि स्टूडेंट आल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) और एम्स के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इनका कहना है कि और रिजल्ट आने के बाद ही एडमिशन पर फैसला संभव है। सीपीएमटी में न्यू लाइट कोचिंग इंस्टीट्यूट की परफारमेंस अच्छी है, यहां से दो सौ स्टूडेंट का सेलेक्शन हुआ। सौ स्टूडेंट ऐसे हैं, जिनको एमबीबीएस या फिर बीडीएस में एडमिशन मिल जाएगा।

न्यू लाइट से पढ़ने वाले पंकज कुमार सिंह की 177वीं, उत्कर्ष मिश्रा की 215वीं, माधुरी शाक्य की 245वीं, वंशिका अग्रवाल की 275वीं और सौम्या सिंह की 360वीं रैंक है। इन स्टूडेंट को केजीएमयू और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस में एडमिशन मिल जाएगा। न्यू लाइट कोचिंग के निदेशक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि सफलता का आकलन सेलेक्शन से होता है। ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट को एमबीबीएस, बीडीएस में एडमिशन मिले, यही प्रयास किया जाता है। आकाश इंस्टीट्यूट का रिजल्ट भी अच्छा है।

यहां पढ़ने वाले पांच स्टूडेंट के नाम टॉप-100 की सूची में हैं। सेलेक्शन पाने वाले स्टूडेंट की संख्या भी बढ़ी है। सिटी टॉप करने वाली श्रेया मट्टू ने आकाश इंस्टीट्यूट की मदद से पढ़ाई की है। विकास राजपूत, शिवम सिंह, विनीत कुमार, रजत पांडेय और प्रांशु निगम सहित तमाम स्टूडेंट इसी इंस्टीट्यूट से हैं। ब्रांच मैनेजर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि टॉप-500 की सूची में आकाश के करीब 11 स्टूडेंट के नाम हैं।


शिवा कनौजिया और ऐश्वर्य सिंह की एससी रैंक पांच, छह हैं। सिटी में दूसरी रैंक हासिल करने वाले सूर्यांग ने फिजिक्स की पढ़ाई किलकिल सचान से की है। सूर्यांग ने पहले प्रयास में सफलता हासिल की है।  उनकी ओबीसी रैंक 12वीं है। वहीं, ब्रेवगार्ड के आशुतोष दुबे ने कहा है कि सूर्यांग ने केमिस्ट्री और बायोलॉजी की पढ़ाई उनके यहां से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed