{"_id":"669fc7057092bea6c701c1a5","slug":"up-cousin-brother-returning-from-college-beaten-up-video-went-viral-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: काॅलेज से लौट रहे चचेरे भाइयों को पीटा, मोबाइल पर लूडो खेलने में छात्रों के बीच हुआ था विवाद, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: काॅलेज से लौट रहे चचेरे भाइयों को पीटा, मोबाइल पर लूडो खेलने में छात्रों के बीच हुआ था विवाद, वीडियो वायरल
Tue, 23 Jul 2024 08:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 23 Jul 2024 08:41 PM IST
सार
Fatehpur News: चचेरे भाइयों से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पिटाई के वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोबाइल में लूडो खेलने के विवाद में कुछ छात्रों ने चचेरे भाइयों को रास्ते में घेरकर पीटा। पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के रहिमापुर के रामसुमेर पासवान का पुत्र जय पासवान हुसैनगंज के बहुगुणा इंटर कालेज में कक्षा 12 का छात्र है। वह सोमवार को दोपहर काॅलेज से छुट्टी होने के बाद चचेरे भाई अजय पासवान के साथ साइकिल से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
जय के मुताबिक बहबलपुर गांव के पास पीछे से बाइक सवार चार काॅलेज के छात्र पहुंचे। मोबाइल पर लूडो खेलने को लेकर विवाद करने लगे। राहगीरों के बीच-बचाव पर मामला शांत हो गया। इसके बाद सैंबसी गांव स्थित एक नलकूप के पास उन लोगों ने करीब 10 अन्य साथियों संग घेरकर उन दोनों को लाठी-डंडों व लात घूसों से पीटा।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जय पासवान की मां फूलकली ने मारपीट करने वाले चार छात्रों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन