UP में मंत्रियाें के बीच विभागों का हाेगा बंटवारा, देखिए किसे मिल रही काैन सी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश सरकार का कामकाज संभालने के बाद सोमवार को योगी आदित्यनाथ सरकार का पहला दिन है। सोमवार को लखनऊ के गेस्ट हाउस में सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के बीच मंत्रियों के विभागों के बंटवारे के लिए बैठक चल रही है। बताया जा रहा है कि ह्रदयनाथ नारायण दीक्षित को विधानसभा का स्पीकर बनाया जा सकता है.वहीं दोनों डिप्टी सीएम को वित्त और गृह विभाग मिल सकता है।
मुख्यमंत्री आवास का शुद्धिकरण
इससे पहले पांच कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री के सरकारी आवास की नेम प्लेट भी बदल गई है लेकिन योगी अभी वहां शिफ्ट नहीं हुए हैं। मुख्यमंत्री आवास में योगी के ग्रह प्रवेश से पहले उसका शुद्धीकरण किया जाएगा. आवास में पहले पूजा-हवन और रुद्राभिषेक करने की भी तैयारी की गई है।