फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP BY-ELECTION LIVE 2020: Voting begins in Ghatampur in Kanpur and Bangarmau assembly seat in Unnao

UP BY-ELECTION LIVE 2020: बांगरमऊ विधानसभा सीट पर 3 बजे तक 42.99 और घाटमपुर में 36.39 फीसदी मतदान

Tue, 03 Nov 2020 03:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 03 Nov 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
UP BY-ELECTION LIVE 2020: Voting begins in Ghatampur in Kanpur and Bangarmau assembly seat in Unnao
मतदान केंद्र में लगी लंबी कतारें - फोटो : amar ujala
उन्नाव की उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 42.99  और कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सीट पर सुबह 3 बजे तक 36.39 फीसदी मतदान हुआ है है। मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। घाटमपुर में सुबह दस बजे तक जहां सिर्फ 5 फीसदी मतदान हुआ था वो मौसम में बढ़ती हुई गर्मी के साथ तेजी से बढ़ने लगा।  
विज्ञापन


उन्नाव की उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर दोपहर 1 बजे तक 30.14 और कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सीट पर सुबह 1 बजे तक 24.47 फीसदी मतदान हो चुका है।

कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 14.76 फीसदी और उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर 22.24 फीसदी मतदान हुआ था।

घाटमपुर के जनता महाविद्यालय मतदान केंद्र पर आईजी मोहित अग्रवाल पहुंचे। यहां उन्होंने जिन मतदाताओं के पास मास्क नहीं थे उन्हें मास्क बांटे। इसके बाद मतदान केंद्र के अंदर पहुंच कर कोविड सुरक्षा के इंतजामों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्नाव के बांगरमऊ में सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने बूथ संख्या 360 पर मतदान का बहिष्कार किया। सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति ने मतदाताओं को समस्या निस्तारण का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद लोग मतदान के लिए राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

UP BY-ELECTION LIVE 2020: Voting begins in Ghatampur in Kanpur and Bangarmau assembly seat in Unnao
उन्नाव के बांगरमऊ में मतदान केंद्र के बाहर लगी मतदाताओं की कतार - फोटो : amar ujala
कोविड-19 के खतरे के मद्देनजर इस बार बूथों के बाहर दो-दो गज की दूरी पर गोले बनाए गए हैं। मतदाताओ को इसी में खड़ा किया जा रहा है। मॉडल और पिंक बूथों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम के साथ मतदाताओं का उत्साह नजर आ रहा है। मतदाता सुबह सात से शाम छह बजे तक अपना वोट डाल सकते हैं। 

उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक वोटरों ने बूथ पर जाने में सुस्ती दिखाई। वहीं 10 बजे से मतदान बढ़ा गया है। सूरज चढ़ते ही वोटर भी घरों से निकलने लगे है। 

घाटमपुर विधानसभा सीट में आदर्श मतदान केंद्र में बूथ संख्या 160 के कक्ष संख्या तीन में ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान तीस मिनट देरी से शुरु हुआ। ईवीएम को बदलने के बाद यहां मतदान जारी है।

घाटमपुर विधानसभा सीट में  पतारा आदर्श मतदान केंद्र में 45 मिनट बाद मतदान शुरू हुआ। मौके पर एसडीएम बिल्हौर मीनू राणा मौजूद रहे। 7:45 मिनट पर मतदान शुरू हुआ। 

UP BY-ELECTION LIVE 2020: Voting begins in Ghatampur in Kanpur and Bangarmau assembly seat in Unnao
मतदान केंद्र पर मास्क बांटते आईजी मोहित अग्रवाल - फोटो : amar ujala
बांगरमऊ सीट पर ये प्रत्याशी हैं मैदान में
सुरेश पाल (सपा), श्रीकांत कटियार (भाजपा), आरती बाजपेयी (कांग्रेस), महेश पाल (बसपा),  रामकरन (भारतीय वंचित समाज पार्टी),  राम प्रकाश (राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी), उमर खान (नागरिक एकता पार्टी), आशुतोष पांडेय (मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल), महेंद्र कुमार (निर्दलीय), मोहम्मद शब्बन (निर्दलीय) 

बांगरमऊ में मतदाताओं की संख्या तीन लाख 43 हजार आठ है। इनमें पुरुषों की संख्या 187397 और महिलाओं की संख्या 155580 है। 507 मतदान केंद्र और 299 बूथ बनाए गए हैं। 

बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उप चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। शुरुआत में फतेहपुर चौरासी के एक मतदान केंद्र सहित कुछ अन्य में ईवीएम में गड़बड़ी के बाद मतदान कुछ देर बाधित रहा। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं का पहुंचना जारी है। कोरोना से बचाव के लिए मतदान केंद्रों में मास्क, सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार व एसपी आनंद कुलकर्णी सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्र में दौरा कर जायजा ले रहे हैं। 

इस क्षेत्र से विधायक रहे कुलदीप सेंगर को किशोरी से दुष्कर्म में उम्र कैद की सजा होने के बाद यह सीट खाली हुई थी। बांगरमऊ सीट पर हो रहे उप चुनाव में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। बांगरमऊ में 6 बजे तक 50.84 प्रतिशत हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed