{"_id":"628f35757863ca5f5401de9f","slug":"up-budget-session-2022-23-747-crore-provision-for-metro-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Budget: बजट में 747 करोड़ के प्रावधान से कानपुर मेट्रो निर्माण पकड़ेगा रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Budget: बजट में 747 करोड़ के प्रावधान से कानपुर मेट्रो निर्माण पकड़ेगा रफ्तार
Thu, 26 May 2022 01:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 26 May 2022 01:43 PM IST
सार
UP Budget 2022-23 Updates in Hindi: कानपुर में मेट्रो निर्माण का कार्य बहुत तेजी से हो रहा है। बजट में कानपुर मेट्रो के लिए 747 करोड़ का प्रावधान किया है। इससे निर्माण कार्य की रफ्तार और तेज होगी।
विज्ञापन
कानपुर मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार ने गुरुवार को बजट में कानपुर में मेट्रो के लिए 747 करोड़ का प्रावधान किया। इससे मेट्रो का निर्माण कार्य रफ्तार पकड़ेगा। नवंबर 2024 तक निर्माण कार्य पूरा कर ट्रेन चलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन कॉरिडोर- वन के तहत आईआईटी से नौबस्ता और कॉरिडोर - दो के तहत सीएसए से बर्रा-8 तक करीब 32 किलोमीटर लंबे रूट में मेट्रो निर्माण कर ट्रेन चलाएगा।
विज्ञापन
परियोजना की लागत करीब 11500 करोड़ रुपये है। इसमें से कॉरिडोर के प्राथमिकता वाले फेस वन के तहत आईआईटी से मोतीझील तक 9 किलोमीटर में मेट्रो ट्रेन का संचालन भी शुरू हो गया है। यूपीएमआरसी में निर्माण के लिए 50 प्रतिशत धन केंद्र सरकार, राज्य सरकार और नगर के स्थानीय विभागों (केडीए, नगर निगम, यूपीसीडा, आरटीओ आदि) से और शेष धन यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक से लेने की कार्य योजना बनाई है।
विज्ञापन
इस योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार समय-समय पर अपने हिस्से का धन देती रहती है। इस बार भी प्रदेश सरकार की तरफ से चालू वित्तीय वर्ष के बजट में कानपुर मेट्रो के लिए 747 करोड़ का प्रावधान किया गया है। यूपीएमआरसी के डीजीएम पीआर पंचानन मिश्रा ने बताया कि प्रदेश सरकार से धन मिलने से निर्माण कार्य निर्बाध रूप से चलता रहेगा।
विज्ञापन